- हम दुर्ग के विकास को लेकर अटल – सरोज पांडेय
द सीजी न्यूज
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय ने दुर्ग शहर के महापौर प्रत्याशी अल्का बाघमार व पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। दुर्ग शहर के पांच कंडील चौक में स्थित राम मंदिर में पुजा अर्चना के बाद सराफा लाईन, गांधी चौक से जवाहर चौक, फरिश्ता कांप्लेक्स, फूल लाइन व्यापारियों से जनसंपर्क किया। सरोज ने भाजपा के पक्ष में वोट की अपील की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य उषा टावरी, चंद्रिका चंद्राकर, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, उपाध्यक्ष राजेंद्र पाध्ये, कांतिलाल जैन उपस्थित रहे।
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय ने कहा कि दुर्ग शहर को हम एक विकसित शहर के रूप में बनते हुए देखना चाहते हैं। दुर्ग की बसाहट पुराने शहर की बसाहट के आधार पर है। दुर्ग का सर्वांगीण विकास भाजपा के शासनकाल में क्रमबद्ध तरीके से हो रहा था, लेकिन आम जनमानस ने कांग्रेस की चालबाज़ियों में फंसकर कांग्रेस पार्टी को दुर्ग शहर की चाबी दे दी। स्थिति यह है कि दुर्ग शहर कई वर्ष पीछे चला गया। जो हो गया, सो हो गया, अब हमें वह गलती नहीं करनी है।
सरोज पांडेय ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आम जन मानस से डायरेक्ट महापौर चुनने का अधिकार छीन लिया और वह अधिकार वापस भारतीय जनता पार्टी ने दिया। भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र पर भरोसा करती है। अब हमें वापस डबल इंजन की सरकार को ट्रिपल इंजन में बनाने का समय मिला है। महापौर प्रत्याशी अलका बाघमार व समस्त वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में अपना वोट देकर आशीष प्रदान करें ताकि दुर्ग शहर के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ वार्डों के विकास में भी किसी प्रकार का अवरोध न उत्पन्न हो सके।
जनसंपर्क रैली में पार्षद प्रत्याशी श्याम शर्मा, जीतू महोबिया, हर्षिका संभव जैन, नितेश साहू, डॉ शरद अग्रवाल, राकेश महोबिया, गुंजा पींचा, राकेश दुग्गड़, जवाहर जैन, प्रतीक राजपूत, विक्रम सिंह, राहुल पाटिल सहित बड़ी संख्या भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

