द सीजी न्यूज
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भाजपा के महापौर प्रत्याशी अलका बाघमार व पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में दुर्ग शहर के वृंदा नगर बोरसी और रावण भाटा उरला में विशाल आमसभा को संबोधित किया। आमसभा को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विकास की अविरल गंगा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा लगातार विकास की कई सौगातें दुर्ग को दी गई है। दुर्ग के विधायक गजेंद्र यादव के सार्थक प्रयास से दुर्ग में विकास कार्य हो पाए हैं। पूर्व के शहर विधायक और कांग्रेस की शहर सरकार ने दुर्ग के विकास को रोक रखा था। भूमिपूजन और विकास कार्य के नाम पर घोषणा के अलावा उन्हें कुछ नहीं किया। भूमि पूजन तो करते थे, पर विकास के काम नहीं होते थे।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने आगे कहा कि प्रदेश में हमारे मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली सरकार के द्वारा 3100 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से धान खरीदी की जा रही है और धान का पैसा एक साथ दिया जा रहा है। पूर्व की प्रदेश कांग्रेस सरकार धान की खरीदी ₹2800 प्रति क्विंटल में खरीदती थी लेकिन उसका भुगतान चार किस्तों में करती थी। किसान आस लगाए रहते थे। लेकिन, सरकार पैसे देने में आनाकानी करती थी।
अब प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है और ट्रिपल इंजन लगाने का समय आ चुका है। जिस हिसाब से दुर्ग शहर में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में माहौल दिख रहा है और आम जनमानस ने अपना मन तैयार कर लिया है। निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी के महापौर की प्रत्याशी अलका बाघमार और हमारे सभी पार्षदों की ऐतिहासिक जीत होगी।
दुर्ग शहर के विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि विकास की गाथा भाजपा की सरकार के लौटते ही फिर से शुरू हो गई है। दुर्ग में विकास की गंगा रुक गई थी, वो फिर से बहने लगी है। आपने भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी, जिससे आज दुर्ग शहर फिर से विकास के पथ पर अग्रसर है । आप दुर्ग शहर के महापौर प्रत्याशी अल्का बाघमार सहित सभी वार्डों के प्रत्याशी को अपना ऐतिहासिक मत प्रदान करें।
सभा को छत्तीसगढ़ ग्रामीण विकास प्राधिकरण एवं पिछड़ा वर्ग प्रदेश उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, दुर्ग शहर महापौर प्रत्याशी अल्का बाघमार ने भी संबोधित किया।
आम सभा में जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र पाध्ये, प्रवक्ता दिनेश देवांगन ,अरुण सिंह, राहुल दीवान पार्षद प्रत्याशी लीना दिनेश देवांगन, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, रेशमा सोनकर, साजन जोसेफ, विनायक नातु, त्रिवेणी साहू ,हीरोंदी चंदनिया, गुलशन गायत्री साहू सहित पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

