द सीजी न्यूज
दुर्ग। मेडिकल सर्विस सेंटर दुर्ग चैप्टर द्वारा वार्ड 15 सिकोला बस्ती में सुबह 11 से लेकर दोपहर 3 बजे तक फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। फ्री मेडिकल कैंप में डॉ वंदना ठाकुर एमडी मेडिसिन एंड न्यूरोलॉजिस्ट, डॉ प्राची अरोरा जनरल फिजिशियन द्वारा 140 से अधिक लोगों का नि:शुल्क उपचार किया गया। निशुल्क दवाईयां भी वितरित की गई।

मेडिकल सर्विस सेंटर छत्तीसगढ़ की प्रभारी अनीता साहू ने बताया कि मेडिकल सर्विस सेंटर राष्ट्रीय स्तर की सामाजिक-चिकित्सा स्वयंसेवी संगठन है। स्वास्थ्य से जुड़े सभी चिकित्सा पद्धतियों और सभी श्रेणियों के स्वास्थ्य कर्मियों को शामिल किया गया है। संगठन द्वारा आपदा, संकट और स्वास्थ्य से वंचित लोगों के लिए देश भर में निशुल्क चिकित्सा शिविर और स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में आज नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
निशुल्क चिकित्सा शिविर के आयोजन में दुर्ग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर जीके अरोरा (एमडी मेडिसिन), डॉ करुणा कश्यप (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ रितेश वाल्मीकि (शिशु रोग विशेषज्ञ) सहित कई मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव का विशेष सहयोग रहा। निशुल्क चिकित्सा शिविर में मेडिकल सर्विस सेंटर दुर्ग चैप्टर प्रभारी अनीता साहू के अलावा ललिता, तिरित साहू, ओम प्रकाश, हर्षित कुमार, परमानंद साहू, नीतू साहू, राधा कौशल उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
