Breaking News

प्रकाश पर्व : सिख धर्म के दसवें गुरु गोबिंद सिंह को वोरा ने किया नमन : उनके जीवन संदेश को याद किया

द सीजी न्यूज

सिख धर्म के दसवें गुरु महान योद्धा-संत व धर्मरक्षक गुरु गोबिंद सिंह के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर श्रद्धा और उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा स्टेशन रोड दुर्ग में धार्मिक आयोजन संपन्न हुए। प्रकाश पर्व के अवसर पर अरुण वोरा गुरुद्वारा पहुंचे और गुरु गोबिंद सिंह जी को नमन कर संगत के साथ मत्था टेका।

इस अवसर पर अरुण वोरा ने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी केवल एक महान आध्यात्मिक गुरु ही नहीं थे, बल्कि वे एक निर्भीक योद्धा, कवि, दार्शनिक और समाज सुधारक भी थे। उन्होंने अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध डटकर खड़े होकर सिख धर्म को संगठित शक्ति प्रदान की। सन् 1699 में खालसा पंथ की स्थापना कर उन्होंने समानता, साहस और आत्मसम्मान का अमर संदेश दिया। उनका संपूर्ण जीवन बलिदान, धर्म रक्षा और मानवता की सेवा का जीवंत उदाहरण है। वोरा के साथ पूर्व महापौर आरएन वर्मा, फतेह सिंह भाटिया, परमजीत सिंह भुई, पप्पू श्रीवास्तव, सुधीर चंदेल, विकास सापेकर व इंद्रपाल भाटिया भी उपस्थित रहे।

Check Also

बेमेतरा में गरिमामय माहौल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह : सांसद विजय बघेल ने किया ध्वजारोहण

THE CG NEWS बेमेतरा। स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि दुर्ग के सांसद विजय बघेल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!