Breaking News

प्रभावित इलाकों में आज भी नहीं खुलेंगे नल, रात तक स्थिति सामान्य होने की संभावना

  • महापौर अलका बाघमार ने वाल्व बदलने के कार्य का किया निरीक्षण

द सीजी न्यूज

दुर्ग। मालवीय नगर कॉम्प्लेक्स के पास 24 एमएलडी फिल्टर प्लांट से जुड़े 600 एमएम के 2 बटर फ्लाई वाल्व बदलने का कार्य सोमवार को सुबह शुरू किया गया। कार्यस्थल पर लगातार पानी रिसने और कार्य की अधिकता के कारण वाल्व बदलने का कार्य कल भी जारी रहेगा। इसके कारण मंगलवार को सुबह के समय पानी सप्लाई नहीं होगी। प्रभावित क्षेत्र में मंगलवार को रात तक पानी सप्लाई सामान्य होने की संभावना है।


महापौर अलका बाघमार ने वाल्व बदलने के कार्य का निरीक्षण किया। जल कार्य प्रभारी लीना दिनेश देवांगन, एमआईसी सदस्य नीलेश अग्रवाल, जल कार्य निरीक्षक नारायण ठाकुर भी मौके पर उपस्थित थे। महापौर ने अधिकारियों से वाल्व बदलने की प्रक्रिया की जानकारी लेने के बाद कार्य को जल्द पूरा करने कहा। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि मरम्मत कार्य में किसी भी प्रकार की देरी न हो और रात भर कार्य जारी रखें, ताकि नागरिकों को पानी सप्लाई की समस्या का सामना ज्यादा समय तक न करना पड़े।
मालवीय नगर चौक के पास बरसों पुराना वाल्व लीकेज होने के कारण शक्ति नगर, हनुमान नगर, ट्रांसपोर्ट नगर, शंकर नगर, गिरधारी नगर, शनिचरी बाजार जैसे बड़ी टंकियों में समय पर पानी नही भर पा रहा है। वार्डों में लो-प्रेशर की समस्या भी रहती है। वाल्व को बदलने का कार्य पूर्व में भी शुरू किया गया था, लेकिन काम अधूरा रह गया। इस बार जल विभाग के अधिकारियों ने पूरी तैयारी के साथ वाल्व बदलने का काम शुरू किया है। यहां 2 प्रमुख वाल्व बदले जा रहे हैं। इससे पटरी पार सहित अन्य क्षेत्र में भी पानी सप्लाई में सुधार होगा।
जल विभाग द्वारा आगामी दिनों में फिल्टर प्लांट सहित अन्य जगहों पर वाल्व बदलने का कार्य किया जाएगा। लीकेज की मरम्मत भी किया जाएगा। महापौर अलका बाघमार व जल गृह प्रभारी लीना दिनेश देवांगन ने कहा कि गर्मी से पहले पानी सप्लाई व्यवस्था बेहतर बनाने कई आवश्यक कार्य कराए जाएंगे। इस दौरान पानी सप्लाई प्रभावित हो सकती है। उन्होंने आम नागरिकों को होने वाली तकलीफ  के लिये खेद व्यक्त किया है।

Check Also

बेमेतरा में गरिमामय माहौल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह : सांसद विजय बघेल ने किया ध्वजारोहण

THE CG NEWS बेमेतरा। स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि दुर्ग के सांसद विजय बघेल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!