Breaking News

मड़ई मेला उत्सव में शामिल हुए विधायक चंद्राकर

द सीजी न्यूज

दुर्ग। उतई नगर पंचायत में नगर उत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित मंडई मिलन उत्सव कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मां ज्ञानदायिनी सरस्वती के तैल  चित्र पर पूजा अर्चना कर किया गया।
रात्रि कालीन प्रोग्राम छत्तीसगढ़ी लोककला मंच राजनांदगांव की प्रस्तुति रंग छत्तीसा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि मंड़ई मेला उत्सव मिलन कार्यक्रम हमारी संस्कृति और परंपरा को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण मंच है। मड़ई मेला में हम अपनी सांस्कृतिक विरासत को समझने और उसका आनंद लेने का अवसर प्राप्त करते हैं।
मंडई मेले में अपनी परंपराओं और रीति-रिवाजों को बनाए रखने में मदद मिलती है। अपने समाज के साथ जुडऩे का अवसर मिलता है। हमारी सांस्कृतिक विरासत को बनाए रखने में मदद मिलती है और हमारे समाज को एकजुट करने में मदद मिलती है।
चंद्राकर ने कहा कि उतई नगर का मंड़ई मेला दुर्ग जिले का सबसे बड़ा मड़ई मेला है, जो तीन दिन तक चलता है। यहां सबसे पहले पशुओं का सबसे बड़ा मेला लगता था। खेती-किसानी के लिए बैल यहीं से लेकर जाते थे, गांव में ऐसे आयोजन होने से परिवार के सभी लोग आपस में मिलजुल कर भव्य तरीके से आयोजन मानते हैं। घर में मेहमान आते हैं। बेटी माई आते हैं। परिवारिक एकता बढ़ती है। मड़ई मेला का बहुत ही पौराणिक महत्व है। किसान ने अपने फसल की मिंजाई-कुटाई करने के बाद एक दिन का समय निकालकर देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना कर मड़ई मनाया जाता है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उतई नगर पंचायत अध्यक्ष सरस्वती साहू, उपाध्यक्ष शिवनारायण देशमुख, पार्षद सोनू राजपूत, हूबी राम साहू लक्ष्मीनारायण साहू सतीश चंद्राकर संगीत रजक सुनीता चंद्राकर विजय लक्ष्मी साहू अनिता गढ़े महामंत्री चंदू देवांगन रूपेश पारख ममता चंद्राकर दानेश्वरी देशमुख विमला कामड़े नरेन्द्र साहू कांति साहू गिरिश शर्मा, सोहन रिगरी चिंटू सिन्हा सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

Check Also

15 रिटायर्ड कर्मचारियों ने फर्जी मृत्यु दावा कर निकाल लिये पेंशन के 1 करोड़ 19 लाख

द सीजी न्यूज पाटन। जिले के 15 रिटायर्ड कर्मचारियों ने खुद को मृत बताकर डेथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *