Breaking News

22 हजार महिलाओं की “ताकत” के साथ रिकेश ने किया विधायक की “शक्ति” योजना का शुभारंभ 

द सीजी न्यूज

भिलाई नगर। वैशाली नगर विधानसभा में दूसरों के घर झाड़ू, पोंछा, बर्तन मांज कर परिवार के भरण पोषण की अहम् जिम्मेदारी निभा रही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने विधायक रिकेश सेन की शक्ति योजना के लिए लगभग 22 हजार महिलाओं ने फार्म जमा किया है। जिसकी स्कूटनी के बाद आज इस योजना का शुभारंभ लोकांगन परिसर वैशाली नगर में हुआ।

विधायक रिकेश सेन ने बताया कि वैशाली नगर विधानसभा में ‘शक्ति योजना’ के माध्यम से वो दूसरों के यहां अनेक घरेलु कार्य करने वाली महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं। शक्ति योजना ऐसी महिलाओं को शिक्षा, कौशल, स्वास्थ्य और स्वरोजगार से जोड़ेगी जिससे वो सशक्त और आर्थिक रूप से मजबूत हों। वैशाली नगर क्षेत्र की मेहनतकश महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना ही शक्ति योजना का मुख्य उद्देश्य है।

सामाजिक समरसता और महिला सशक्तिकरण के प्रतीक बन चुके विधायक रिकेश बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आत्मनिर्भरता को केंद्र में रखते हुए वैशाली नगर विधानसभा के लिए उन्होंने शक्ति योजना बनाई है। यह पहल न केवल आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को संबल देगी, बल्कि उन्हें आत्मसम्मान और स्वावलंबन की राह पर भी आगे बढ़ाएगी।

शक्ति योजना के लिए हजारों महिलाओं ने फार्म जमा किए हैं जिसकी स्कूटनी और वेरीफिकेशन बाद आज लोकांगन परिसर में उनको सूचीबद्ध कर योजना का शुभारंभ किया गया। जल्द पंजीकृत महिलाओं को आई कार्ड भी दिया जाएगा।

आत्मसम्मान और स्वावलंबन की राह पर बढ़ेंगे कदम

शक्ति योजना से शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, कौशल विकास प्रशिक्षण, स्व रोजगार सहायता, बचत योजना, कम्प्यूटर प्रशिक्षण सहित अनेक लाभ कामकाजी महिलाओं को मिलेगा। इस योजना ने ऐसी कामकाजी महिलाओं के जीवन में नई उम्मीद जगाई है जो रोज दूसरों के घरों में परिश्रम कर अपने परिवार का सहारा बनी हुई हैं। विधायक की शक्ति योजना के तहत महिलाओं के लिए निःशुल्क साक्षरता एवं कौशल प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। यूपीएससी, नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेटियों को विशेष कोचिंग सुविधा मिलेगी।

हेल्थ चेकअप मेडिकेयर एम्बुलेंस सुविधा

कंप्यूटर, सिलाई, ब्यूटी पार्लर, कुकिंग और रिपेयरिंग जैसे कोर्सेस में भाग लेने का अवसर दिया जाएगा। उनके लिए नि:शुल्क हेल्थ चेकअप और मेडिकेयर सुविधा होगी। आवश्यकता पड़ने पर बीमार या गर्भवती महिलाओं के लिए नि:शुल्क एम्बुलेंस सेवा का लाभ मिलेगा। गर्भवती महिलाओं को विशेष सहायता राशि और पोषण आहार योजना से जोड़ा जाएगा। वृद्ध एवं विधवा महिलाओं को स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत लाभ दिया जाएगा। मानसिक स्वास्थ्य और आत्मरक्षा के लिए ट्रेनिंग कैंप भी लगाए जाएंगे।

गृह उद्योग और हस्तशिल्प में बढ़ेगी भागीदारी

शक्ति योजना से पंजीकृत स्वरोजगार के लिए इच्छुक महिलाओं को ऋण और आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। घरेलू उद्योग और हस्तशिल्प कार्यों में प्रशिक्षण देकर महिलाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा। आत्मनिर्भर समूह के माध्यम से ऐसी महिलाएं छोटे व्यवसाय स्थापित कर सकेंगी। समय समय पर शक्ति योजना से जुड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर और कानूनी सहायता सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

स्वास्थ्य शिक्षा और सुरक्षा की दिशा में सशक्त कदम

महिलाओं के बच्चों की शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति दी जाएगी। जरूरतमंद परिवारों को आपातकालीन राहत सामग्री, कन्या विवाह सहायता, कानूनी सहायता, तीर्थयात्रा, पिकनिक, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित केंद्र व राज्य सरकार की महति योजनाओं का लाभ मिलेगा। समाज में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने सांस्कृतिक उत्सवों में विशेष भूमिका दी जाएगी। बेटियों को धार्मिक और सामाजिक मंचों पर सम्मानित करने का प्रावधान भी है। हर वार्ड में महिला शक्ति मंचों का गठन होगा ताकि महिलाएं संगठित होकर अपने अधिकारों जागरूक रहें।

Check Also

फर्जीवाड़ा : बिक चुकी जमीन का नामांतरण कराने के बाद दोबारा बेचा : कलेक्टर से शिकायत, जांच की मांग

THE CG NEWS दुर्ग। शहर में जमीन के नाम पर फर्जीवाड़े का बड़ा खेल किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!