Breaking News

विधायक चंद्राकर ने डुण्डेरा वासियों को 1 करोड़ रुपए के नए विकास कार्यों की सौगात दी

  • क्षेत्र के विकास के लिये पैसों की कमी नहीं होगी

द सीजी न्यूज 

भिलाई। दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डुण्डेरा, वार्ड क्रमांक 35 डुण्डेरा पश्चिम में आज विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर शामिल हुए। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर प्रीकास्ट रिइन्फोर्समेंट आर.सी.सी. यू-ड्रेन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। कुल 48.73 लाख की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। इसी तरह वार्ड क्रमांक 35 में दशरथ साहू के निवास से नरसिंग देवांगन के निवास तक डामरीकृत मार्ग संधारण कार्य (लागत ₹25.80 लाख) और रामकुमार चक्रधारी के निवास से शिवकली केसरी के निवास तक डामरीकृत मार्ग संधारण कार्य (लागत ₹24.55 लाख) का विधिवत पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा, “हमारा उद्देश्य है कि हमारे क्षेत्र के सभी गांवों में विकास की किरण पहुंचे और हमारे लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलें। इन विकास कार्यों से हमारे क्षेत्र के लोगों को बहुत लाभ होगा।”

चंद्राकर ने कहा, “राज्य की विष्णु देव साय सरकार “मोदी की गारंटी” के अनुरूप जनहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य कर रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण को सरकार की विकास नीति का प्रमुख आधार बताते हुए उन्होंने कहा कि संवेदनशील शासन, त्वरित निर्णय और जनता से सीधा संवाद ही सरकार की पहचान है।”

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व सभापति लुमेश्वर चंद्राकर, विधायक प्रतिनिधि गोविंद साहू, पार्षद खिलेंद्र विक्की चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष एकनाथ अनुपम साहू, राजू जंघेल, राकेश जंघेल, नेता प्रतिपक्ष शनैन्द्र कुमार साहू, पार्षद हरीश नायक, छाया पार्षद दुर्गेश साहू, सांसद प्रतिनिधि इंद्रजीत सोनवानी, परंपरामेश्वर नारायण निर्मल, नरेन्द्र निर्मलकर, नंदकुमार साहू, बी.आर. मौर्य जी, केशव महिपाल, लक्ष्मी साहू, उदयराज साहू, प्रेमनारायण वर्मा, मंजू देवांगन, रंजना मानिकपुरी, बी. लक्ष्मण राव, सरिता मसीह, एस. आनंद, आरमा अग्निहोत्री, अन्नपूर्णा रेड्डी, किरण देशमुख, पी.के. वर्मा, मनोज सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं उपस्थितजन सम्मिलित रहे।

Check Also

अफवाहों पर विश्वास न करें : बीएसपी को बेचने की खबरें असत्य और भ्रामक

THE CG NEWS रायुपर/ भिलाई इस्पात संयंत्र ने सोशल मीडिया व कुछ प्रिंट मीडिया प्रकाशनों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!