द सीजी न्यूज
छत्तीसगढ़ राज्य के सहकारी सोसायटी अंतर्गत संचालित धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा एवं पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आज राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, रामविचार नेताम, केदार कश्यप और खाद्य मंत्री दयालदास बघेल जी नाम ज्ञापन सौंपा गया।
छत्तीसगढ़ के कुल 2058 सहकारी समितियों के माध्यम से कुल पंजीकृत 34 लाख किसानों के द्वारा जिला सहकारी बैंक के माध्यम से 7000 करोड़ रू लोन (कर्ज) खाद बीज नगदी के रूप में लेकर कृषि कार्य किये है और टोकन नही कटने से और खरीदी लिमिट नही बढ़ने से अत्यधिक किसान धान बेचने से वंचित हैं। जिससे उनके खाता (एन.पी.ए.) नॉन परफारमिन्ग एसेट हो जायेगा जिसके कारण उन्हे ०% ब्याज की जगह 13.25% ब्याज लगेगा।
ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि धान खरीदी के दौरान किसानों को होने वाली असुविधा को देखते हुए लिकिंग (Leakage) हेतु टोकन काटने की व्यवस्था शीघ्र लागू की जाए। किसान नेता विनायक ताम्रकार ने बताया कि वर्तमान व्यवस्था में किसानों को कई बार अनावश्यक प्रतीक्षा करनी पड़ती है, जिससे समय और संसाधनों की हानि होती है। लिकिंग टोकन की व्यवस्था से खरीदी प्रक्रिया अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी और किसान हितैषी बनेगी।
ज्ञापन देने वालोंं मेंं भाजपा किसान मोर्चा दुर्ग के पूर्व जिलाध्यक्ष विनायक ताम्रकार के साथ मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी भास्कर तिवारी, पार्षद जितेन्द्र ताम्रकार, राहुल साहू, अभिजीत ताम्रकार, मनीष ठाकुर, मोर्चा जिला सोशल मीडिया प्रभारी मनीष देवांगन सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
