Breaking News

युवा कांग्रेस ने दी सांसद निवास घेराव की चेतावनी

  • मनरेगा में बदलाव के विरोध में करेंगे प्रदर्शन

द सीजी न्यूज

दुर्ग। केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम मनरेगा को बदलकर वीबीजीरामजी में परिवर्तन करने के विरोध में कांग्रेस का विरोध तेज हो गया है। दुर्ग जिला युवा कांग्रेस (ग्रामीण) के अध्यक्ष जयंत देशमुख के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने दुर्ग सांसद विजय बघेल के निवास घेराव की चेतावनी दी है। प्रधानमंत्री मोदी को भेजे गए पत्र में 7 दिनों के भीतर ठोस कदम उठाने की मांग की गई है। ऐसा न करने पर सांसद निवास का घेराव किया जाएगा।


कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत सांसद निवास का घेराव किया जाएगा। युवा कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा कि मनरेगा में बदलाव से रोजगार की गारंटी को कमजोर किया गया है। फंडिंग का बोझ राज्यों पर डाला जा रहा है, बजट कैपिंग से मांग-आधारित रोजगार खत्म हो रहा है और गरीब मजदूरों के अधिकारों का हनन हो रहा है।
दुर्ग ग्रामीण युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जयंत देशमुख ने कहा कि मनरेगा में बदलाव से आम गरीब मजदूर के रोजगार के हक को छीना जा रहा है। 100 दिनों की गारंटी को 125 दिनों का दिखावा किया जा रहा है, लेकिन फंडिंग घटाकर, केंद्र का नियंत्रण बढ़ाकर और राज्य सरकारों पर बोझ डालकर यह योजना मजदूरों के अधिकारों को खत्म कर रही है। उन्होंने सांसद विजय बघेल से मांग करते हुए कहा कि वे केंद्र सरकार पर दबाव बनाएं या नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें। 7 दिनों में ठोस कदम न उठाए जाने पर सांसद निवास का घेराव किया जाएगा।
इस मौके पर प्रभारी आस मोहम्मद खान, प्रभारी इंदु वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गुरदीप सिंग भाटिया, ग्रामीण जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष जयंत देशमुख, ब्लॉक अध्यक्ष गोपी वर्मा, यशवंत देशमुख, हेमंत साहू, पंकज सिंह, आशीष वर्मा, शशांक साहू, समीर साहू, नज़रुल इस्लाम, अहमद चौहान, दीपांकर साहू, सूरज, फिरोज खान, विकास साहू, आकाश सेन, राम वर्मा, कय्यूम खान, प्रवीण देवांगन, राकेश निषाद, प्रांजल कुर्रे, शुभम देशमुख, शुभम वर्मा, राहुल साहू, जयंती महानंद, हर्ष साहू, अभिषेक अग्रवाल, रोहित गायकवाड, दुष्यंत ठाकुर, डेविड, संतोष चक्रधारी, प्रणय सिंह, जयसूर्य, शैलेंद्र, कुशल वैष्णव, नमेश वर्मा, अमित सिंह, संजय यादव, रोहन साहू, अमित देशमुख, विकास साहू, ज्योति वर्मा, लोकेश गजभैया, सूरज साहू, धीरज शर्मा, शान अली, ऋषि बाग, जतिन, मनीष चंद्राकर, हर्ष जैन, गौरव, लेखराज पाल, आमिर अली सहित सैकड़ों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Check Also

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचे जाने का कांग्रेस का दुष्प्रचार शर्मनाक और आपत्तिजनक : लक्ष्मी वर्मा

भाजपा सांसद की चुनौती : हताश और कुण्ठित कांग्रेसियों में अगर हिम्मत है, तो अडानी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!