Breaking News

प्लेसमेंट कैम्प 22 को, निजी क्षेत्र के 126 पदों पर होगी भर्ती

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग, मालवीय नगर चौक में गुरुवार 22 जनवरी को सुबह 10:30 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। प्लेसमेंट कैम्प में निजी क्षेत्र के दो नियोजकों के माध्यम से कस्टमर सपोर्ट एसोसिएट (100 पद), सेल्स एग्जीक्यूटिव (10 पद), सीनियर सेल्स एग्जीक्यूटिव (5 पद), सेल्स एडवाइजर (5 पद) और ड्राइवर (6 पद) सहित कुल 126 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया की जाएगी। इन सभी पदों के लिये वेतन 8,000 से 25,00 रुपये तक निर्धारित है । कैंप में 10 वीं, 12वीं, आई.टी.आई., डिप्लोमा व किसी भी विषय में स्नातक शैक्षणिक योग्यता रखने वाले आवेदक सम्मिलित हो सकते हैं।

Check Also

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचे जाने का कांग्रेस का दुष्प्रचार शर्मनाक और आपत्तिजनक : लक्ष्मी वर्मा

भाजपा सांसद की चुनौती : हताश और कुण्ठित कांग्रेसियों में अगर हिम्मत है, तो अडानी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!