द सीजी न्यूज
दुर्ग/ नगर निगम प्रशासन द्वारा आज 12 दुकानों पर ताला जड़ते हुए सील कर दिया। गंज पारा स्टेट बैंक के पीछे आबंटित दुकानदारों द्वारा नियमित किराया जमा न करने पर यह कार्रवाई की गई। निगम के बाजार विभाग के अमले ने 12 दुकानों को सील कर दिया। निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर निगम के प्रभारी बाजार अधिकारी अभ्युदय मिश्रा, सहायक शशिकांत यादव व ईश्वर वर्मा ने की।
इन दुकानों को लीज पर आवंटित किया गया था। दुकानदारों ने किराया जमा नहीं किया। किराए में वृद्धि की सूचना भेजकर दुकानदारों को नोटिस जारी करते हुए दुकान का किराया जमा करने कहा गया। अधिकांश दुकानदारों ने बकाया किराये का भुगतान नहीं किया। नोटिस अवधि पूरी होने के बाद दुकानों का आवंटन निरस्त कर मोहम्मद हसन खान, पूजा सेन, शंकर शर्मा, मोहम्मद जाकिर, नेहा केसरवानी, प्रहलाद लालवानी, अय्यूब गहलोत, शीतल जांगिड़, मुनव्वर अली, जाकिर हुसैन, नागेश्वर सोनकर, गिरधारी देवांगन की दुकानें सील की है। निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने चेतावनी देते हुए कहा है कि भविष्य में किराया न जमा करने पर दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal