Breaking News

सुपेला पानी टंकी की टेस्टिंग जारी

द सीजी न्यूज

भिलाई नगर। जलसंकटग्रस्त क्षेत्र में पानी उपलब्ध कराने भिलाई नगर निगम ने शहर में तीन पानी टंकी का निर्माण कराया है। प्रत्येक पानी टंकी की क्षमता 32 लाख लीटर है। इसमें से सुपेला संडे मार्केट स्थित पानी टंकी में पानी भरकर टेस्टिंग किया जा रहा है। रामनगर मुक्तिधाम स्थित पानी टंकी और कैंप एक स्थित पानी टंकी के कार्य में पाइपलाइन विस्तारीकरण हो रहा है। फरवरी में सुपेला की पानी टंकी से लोगों को पानी सप्लाई किया जाएगा। मेसर्स मारुति इंफ्र ा रायपुर की एजेंसी ने कार्य पूरा किया है। टेस्टिंग का कार्य पूर्ण होने के बाद पानी टंकी से पानी सप्लाई शुरू की जाएगी।
2.72 एमएलडी जल शोधन संयंत्र से क्लियर वॉटर सैंपल पंप हाउस और राइजिंग में पाइपलाइन बिछाने के कार्य किए जाएंगे। वार्ड 25 में जर्जर हो चुकी दो पानी टंकी को तोड़कर 100 किलो लीटर क्षमता के पानी टंकी का निर्माण भी किया जाएगा। भविष्य में भिलाई शहर में पानी को लेकर होने वाली किल्लत से राहत मिलेगी। लोगों के घरों में पानी न पहुंचने की शिकायत का समाधान भी उच्च स्तर पर किया जा रहा है।

Check Also

वोरा ने किया ध्वजारोहण, शहरवासियों को दी 80 वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ

THE CG NEWS दुर्ग। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्व विधायक अरुण वोरा ने शहर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!