Breaking News

वाहन चलाते नाबालिगों पर 62500 रुपए का जुर्माना

द सीजी न्यूज

दुर्ग। यातायात पुलिस ने ऑपरेशन सुरक्षा के अंतर्गत सोमवार को सुबह 11:30 बजे महावीर जैन विद्यालय दुर्ग के पास विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया। कई नाबालिग छात्र-छात्राएं मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करते हुए दोपहिया वाहन चला रहे थे। जांच में बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस, बिना हेलमेट, बिना वाहन पंजीयन और आवश्यक दस्तावेजों के बिना वाहन चलाने के मामले पकड़े गए। नाबालिग द्वारा वाहन चालन करने पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 4/181 , 5/180, वाहन स्वामी/ अभिभावक की जिम्मेदारी, 129 हेलमेट न पहनना और 39/192 अपंजीकृत वाहन चलाने पर 25 वाहन स्वामियों के विरुद्ध वैधानिक ई-चालानी कार्रवाई करते हुए 62,500 रुपए की राशि का शुल्क वसूल किया गया।

Check Also

15 रिटायर्ड कर्मचारियों ने फर्जी मृत्यु दावा कर निकाल लिये पेंशन के 1 करोड़ 19 लाख

द सीजी न्यूज पाटन। जिले के 15 रिटायर्ड कर्मचारियों ने खुद को मृत बताकर डेथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *