- बड़ी संख्या में भाजपा में शामिल हुए समाज के लोग
द सीजी न्यूज
दुर्ग। खम्हरिया में भक्त शिरोमणी निषाद राज गुहा जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने भगवान श्रीरामचंद्र निषाद राज गुहा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के निषाद समाज के नागरिकों ने भाजपा की सदस्यता ली। भाजपा में शामिल होने पर विधायक ललित चंद्राकर ने शुभकामनाएं और बधाई देते हुए भाजपा गमछा पहनाकर अभिनंदन किया। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि उनके जुडऩे से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और समाज के हित में सकारात्मक कार्यों को और अधिक बल मिलेगा।
इस अवसर पर लोकेश निषाद, प्रीतम निषाद, विनय निषाद, योगराज निषाद, महेश्वर निषाद, बिरनी निषाद, मोनू निषाद, महेश्वर निषाद, यशवंत निषाद, राम सिंह निषाद, कमल निषाद, इंद्रजीत निषाद, करण निषाद, निखिल निषाद, विमल निषाद, वीरेंद्र निषाद, हितेश निषाद, हितेश निषाद, आकाश निषाद, बाला निषाद, राम साय निषाद, सुरेश निषाद, निहार निषाद, राम निषाद, प्रकाश निषाद, शिव निषाद, खुमान निषाद, कुंजलाल निषाद, अजय सिंह पारकर ने भाजपा की सदस्यता ली।
समारोह में जनपद सदस्य जितेंद्र टंडन, अजय सिंह पारकर, बलराम चंद्राकर, अभाव सिंह निषाद, शत्रुघ्न निषाद, सुरेश कुमार, रामसुरख सर्वे, नीलम निषाद, कौशिल्या निषाद, शिवकुमार पारकर, चंदू देवांगन, प्रवीण यदु, मीनू निषाद, करण पारकर, रामसहाय निषाद और परस निषाद उपस्थित रहे।
रिसाली सियान संघ के वार्षिक आमसभा व सम्मान समारोह में शामिल हुए विधायक
सियान सामुदायिक भवन रिसाली भिलाई में छत्तीसगढ़ सियान सेवा समिति रिसाली भिलाई का वार्षिक आमसभा एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में संघ के सबसे वरिष्ठ सदस्य गिरवर आडिल, बिसंभर लाल साहू, दशरथ वर्मा, भागीरथी वर्मा, मंहतराम साहू का सम्मान किया गया।
विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। हमें बुजुर्गों की सेवा करने का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है। वरिष्ठजनों से हमें जीवन का अनुभव लेना चाहिए। उनके बताए अनुभव को आत्मसात कर हम आगे बढ़ सकते हैं। समारोह में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन, पार्षद धर्मेन्द्र भगत, सीमा साहू, सियान संघ अध्यक्ष चंदू लाल मरकाम, गैंद लाल वर्मा, डी के कश्यप, विष्णु देशमुख, चुनेश्वर प्रसाद साहू, बालसखा वर्मा, राम सेवक वर्मा, जनक राम वर्मा, के आर पटेल अमृत लाल चंद्राकर बिसरू राम, चंदू लाल, धीरेन्द्र साहू, महेश्वर देशमुख सहित बड़ी संख्या में सियान संघ के सदस्य उपस्थित रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
