Breaking News

कार्निवाल : भिलाई में होगा 2026 में ध्वनि भानुशाली और प्रतिष्ठित लाइव बैंड का लाइव परफॉरमेंस

  • संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ  इंस्टीट्यूशंस भिलाई में होगा आयोजन

द सीजी न्यूज

भिलाई। कार्निवाल 2026 का आयोजन 5 से 7 फरवरी के बीच किया जाएगा। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ  इंस्टीट्यूशंस भिलाई के अंतर्गत आरएसआर रूंगटा कॉलेज ऑफ  इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, रूंगटा कॉलेज ऑफ  डेंटल साइंस एंड रिसर्च, रूंगटा इंस्टीट्यूट ऑफ  फार्मास्यूटिकल साइंसेज, रूंगटा कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, रूंगटा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज एंड रिसर्च, रूंगटा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड मैनेजमेंट और रूंगटा प्राइवेट आईटीआई के छात्रों के लिए कार्निवाल 2026 का आयोजन किया जाएगा। इंटर कॉलेज वार्षिक उत्सव सह प्रतियोगिता में ध्वनि भानुशाली का लाइव इन कॉन्सर्ट 5 फरवरी को होगा।
मुंबई का प्रतिष्ठित लाइव बैंड का 6 फरवरी  को शाम 7 बजे से निर्धारित किया गया है। ध्वनि भानुशाली एक पॉपुलर  इंडियन पॉप सिंगर, एक्ट्रेस व यूथ आइकॉन है। वह बॉलीवुड गानों को इंडिपेंडेंट पॉप के साथ मिलाकर गाती हैं। अपनी आकर्षक धुनों और कई वायरल गानों के साथ खुद को एक बहुमुखी कलाकार के रूप में स्थापित कर चुकी हैं।
कार्निवाल 2026 में खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इसमें क्रिकेट, वॉलीबॉल, थ्रो-बॉल, कबड्डी, रस्साकशी, आर्म रेसलिंग, ग्रुप एंड सोलो डांस, बैटल ऑफ डांस, अंताक्षरी, मास्टर शेफ, थिएटर सहित रील्स, फोटोग्राफी व अन्य कई प्रतियोगिताओं का समावेश है। 8,000 से ज्यादा छात्र-छात्राएं इस कार्यक्रम का आनंद लेंगे।
संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ  इंस्टीट्यूशंस, भिलाई के चेयरमैन संजय रूंगटा और डायरेक्टर डॉ. साकेत रूंगटा ने इस आयोजन को भव्य रूप से सफल बनाने के लिए सभी प्रतिभागी संस्थानों को अग्रिम बधाई दी है। संजय रुंगटा ने कहा कि ऐसे इवेंट से स्टूडेंट्स में ऊर्जा का संचार होता है और वह बेहतर तरीके से अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ पाते हैं। कार्निवाल का समापन 7 फरवरी को होगा। समापन कार्यक्रम में कई आकर्षक प्रस्तुतियां दी जाएगी और पुरस्कार वितरण किया जाएगा।

Check Also

गोडसे के चेले देशभक्तों पर आरोप लगा रहे, वोट चोरी के विरोध में जनसैलाब को नहीं रोक पाएगी कोई भी तानाशाह ताकत : ठाकुर

एआईसीसी आब्जर्वर राजेश ठाकुर बोले – चोरों के सरदार की भाषा बता रही है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!