Breaking News

पिटाई से मौत के मामले में एनएसयूआई नेता समेत 5 गिरफ्तार

द सीजी न्यूज

दुर्ग। पुलिस ने ऋषि निर्मलकर (19) की हत्या के आरोप में मुख्य आरोपी एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष मेजर सागर, दुर्ग जिला संयोजक प्रशांत राव समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मेजर सागर ने ऋषि को रकम उधार दिया था। वापस रकम मांगने पर ऋषि पैसे नहीं लौटा रहा था। उसने मेजर का फोन उठाना भी बंद कर दिया।
20 जनवरी को ऋषि अपने दोस्त के साथ घूम रहा था। उसी समय स्टेशन रोड पर पीछे से कार में आ रहे मेजर सागर और उसके साथियों ने ऋषि को देख लिया। सभी ने ऋषि को बाइक से उतारकर कार में जबरदस्ती बैठा लिया। ऋषि को दुर्ग के 36 इन होटल ले जाकर एनएसयूआई नेताओं ने उसे एक कमरे में बंद कर लात घूंसों से पीटा।
आरोपी मेजर सागर ही होटल का मैनेजर था। पिटाई के बाद उसे बाहर लाकर छोड़ दिया। इसके बाद ऋषि ने अपने दोस्त को फोन कर बुलाया और घर लौट गया। घर पहुंचने पर परिजनों ने चोट के बारे में पूछा, लेकिन ऋषि ने कुछ नहीं बताया। दो दिन बाद उसकी तबीयत बिगडऩे पर स्थानीय डॉक्टर से चेकअप कराया गया। हालत ज्यादा खराब होने पर उसे भिलाई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 25 जनवरी को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में चोटों की वजह से मौत की पुष्टि हुई।
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने 26 जनवरी को हत्या का मामला दर्ज किया। जांच के दौरान 27 जनवरी को पुलिस ने पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसमें एनएसयूआई जिला संयोजक प्रशांत राव (26) और लक्की उर्फ किशन कुमार ध्रुवे (18) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया था।

Check Also

विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री साय ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने के दिए निर्देश

खामभाठा में निर्माणाधीन पुल से बच्चों, ग्रामीणों को हो रही परेशानी को मुख्यमंत्री ने गंभीरता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!