Breaking News

कश्मीर और केरल फाइल पर शोर मचाने वाली भाजपा एपस्टीन से जुड़े मुद्दे पर मौन : भूपेश

द सीजी न्यूज

भिलाई। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अमेरिका के एपस्टीन फाइल मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर तीखा हमला किया है। उन्होंने भिलाई में कहा कि अमेरिका के न्याय विभाग के एपस्टीन से जुड़े दस्तावेज सार्वजनिक होने के बाद पूरी दुनिया में हलचल मची है, लेकिन भारत में प्रधानमंत्री सहित भाजपा नेतृत्व इस मुद्दे पर पूरी तरह मौन है।
भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एपस्टीन फाइल में प्रधानमंत्री के नाम की चर्चा हो रही है। इसके बावजूद भाजपा कोई स्पष्टीकरण देने से बच रही है। भाजपा ने पहले कश्मीर फाइल और केरल फाइल जैसे मुद्दों पर जमकर राजनीति की। फिल्में बनीं और प्रचार किया गया। जब अंतरराष्ट्रीय स्तर का गंभीर मामला सामने आया है तो तो चुप्पी साध ली गई है।
भूपेश ने कहा कि कश्मीर फाइल पर फिल्म बनी और समाज को बांटने का काम किया गया। केरल फाइल के मामले में भी यही हुआ। अब एपस्टीन फाइल आई है। अमेरिका के न्याय विभाग ने एपस्टीन से जुड़े दस्तावेज़ खोले हैं। इसमें प्रधानमंत्री के नाम की चर्चा हो रही है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी, उसका नेतृत्व और प्रधानमंत्री सभी चुप हैं। कश्मीर फाइल और केरल फाइल पर बहुत बोलने वाले लोग एपस्टीन फाइल पर क्यों नहीं बोल रहे?
भूपेश बघेल ने कहा कि केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री को इस विषय पर देश को स्पष्ट जवाब देना चाहिए और स्थिति साफ  करनी चाहिए। लोकतंत्र में सवाल पूछना और उनका जवाब देना दोनों जरूरी हैं। यदि भाजपा पारदर्शिता और जवाबदेही की बात करती है, तो उसे इस मामले में भी खुलकर अपना पक्ष रखना चाहिए।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!