Breaking News

संत रविदास के विचार समानता, प्रेम, भक्ति और सामाजिक न्याय पर केंद्रित थे – सुरेंद्र कौशिक

द सीजी न्यूज

दुर्ग। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा संत रविदास जयंती के अवसर पर 7 फरवरी तक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक और अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष खेमलाल देशलहरा के नेतृत्व में संत रविदास जयंती मनाई गई। संगठन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में संत रविदास की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि संत रविदास के मुख्य विचार समानता, प्रेम, भक्ति, और सामाजिक न्याय पर केंद्रित थे, जहां उन्होंने जन्म-आधारित भेदभाव का खंडन किया। सभी मनुष्यों की समानता पर जोर दिया और आदर्श समाज की कल्पना की, जहां कोई दुख या अन्याय न हो। उन्होंने श्रम और निष्काम कर्म को महत्व दिया। उनके उपदेशों ने आंतरिक पवित्रता, अहंकार, त्याग और एकता पर बल दिया, जो आज भी प्रासंगिक हैं। प्रेम को जीवन का सार और ईश्वर का वास्तविक स्वरूप माना।
अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष खेमलाल देशलहरा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री दिलीप साहू, जिला उपाध्यक्ष मनोज सोनी, गायत्री वर्मा, डॉ देवनारायण तांडी, चंद्र प्रकाश मांडले, राजा महोबिया, रजनीश श्रीवास्तव, पार्षद हिरोंदी चंदनिया, मनीष कोठारी, अंजू यादव, तनुजा बघेल, रेवती खुटेल, किरण सोनवानी, चंद्रावती कुर्रे, श्वेता सिंह, कुंदन साहू, शुभम साहू सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!