Breaking News

नागरिक सहकारी बैंक के चुनाव में रुंगटा व परिवर्तन पैनल के बीच मुकाबला

  • बैंक के इतिहास में डायरेक्टर पद के लिए पहली बार मतदान की स्थिति

द सीजी न्यूज

दुर्ग। नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित दुर्ग के 12 संचालक मंडल सदस्यों (डायरेक्टर) के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरु हो गई है। मंगलवार को प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। आज कुल 44 नामांकन दाखिल किये गए। कुछ प्रत्याशियों ने एक से अधिक नामांकन दाखिल किये हैं। नामांकन प्रक्रिया रिटर्निंग अधिकारी देवाशीष दास की देखरेख में पूरी की गई। नामांकन प्रक्रिया के दौरान गहमागहमी का माहौल रहा।
नागरिक सहकारी बैंक के इतिहास में पहली बार संचालक मंडल सदस्य पद के लिए मतदान की स्थिति बन गई है। प्रत्याशियों ने दो अलग-अलग पैनलों में अपने नामांकन दाखिल किये हैं। रुंगटा पैनल से प्रत्याशी कमलनारायण रुंगटा, मनोज ताम्रकार, तेजबहादुर बंछोर, संजय सिंह, अखिलेश मिश्रा, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, पवन बडज़ात्या, नीलू देवांगन, सुनीता अग्रवाल, अरविंद सुराना, श्रीपाल कोठारी, वसुन्धरा चौरे ने नामांकन दाखिल किया। परिवर्तन पैनल से प्रत्याशी राजेश यादव, वेंकट साई शास्त्री राव, मंगल प्रकाश गुप्ता, दीपक चावड़ा, दिनेश मारोटी, रविशंकर भट्ट, अंबर ताम्रकार, अंजय ताम्रकार, पदम ताम्रकार, संध्या तिवारी, रजनी जोशी, वसुन्धरा चौरे ने नामांकन जमा किया।
अनुसूचित जाति वर्ग  के लिए आरक्षित संचालक मंडल सदस्य के एक पद के लिए केवल वसुन्धरा चौरे ने नामांकन दाखिल किया गया है। उनका निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। दोनों पैनल वसुन्धरा चौरे को अपने पैनल से प्रत्याशी होने का दावा कर रहे हैं। चुनाव में 12 संचालक मंडल सदस्य पद में 10 पद सामान्य वर्ग (अनारक्षित) के लिए है। इनमें 2 पद महिला वर्ग और 2 पद सनदी लेखाकार (चार्टर्ड एकाउंटेंट) के लिए आरक्षित है। एक-एक पद अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है।
संचालक मंडल सदस्य पद के प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच 4 फरवरी को शाम 4 बजे से की जाएगी। इसके बाद वैध नामांकन पत्रों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। नामांकन पत्रों की वापसी के लिए अंतिम तिथि 5 फरवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे का समय निर्धारित है। नामांकन वापसी की प्रक्रिया के बाद अभ्यर्थियों की अंतिम सूची घोषित की जाएगी और चुनाव चिन्ह का आबंटन किया जाएगा। मतदान की स्थिति निर्मित होने पर 14 फरवरी को श्री गुर्जर क्षत्रिय गुजराती समाज भवन मोतीपारा में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। इसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे। रिटर्निंग अधिकारी देवाशीष दास ने बताया कि संचालक मंडल सदस्यों के अलावा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व अन्य सोसायटियों के प्रतिनिधियों व अन्य पदाधिकारियों के निर्वाचन की सूचना 16 फरवरी को जारी किया जाएगा। इन पदों पर निर्वाचन की प्रक्रिया 20 फरवरी को शाम 4 बजे से बैंक मुख्यालय अस्पताल वार्ड पचरीपारा में पूरी की जाएगी।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!