Breaking News

गर्भवती महिलाओं की मात्र 1 रुपये में होगी सोनोग्राफी

  • विधायक रिकेश की अनूठी पहल, महाशिवरात्रि से होगी शुरूआत

द सीजी न्यूज

भिलाई नगर। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन ने अपने क्षेत्र की महिलाओं के स्वास्थ्य और सुलभ चिकित्सा की दिशा में एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है। विधायक सेन वैशाली नगर विधानसभा की गर्भवती महिलाओं के लिए मात्र 1 रुपये में सोनोग्राफी की सुविधा शुरू करने जा रहे हैं। योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना है।
इस जन-कल्याणकारी योजना का शुभारंभ आगामी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर किया जाएगा। यह सुविधा केवल वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले निवासियों के लिए ही होगी। योजना का लाभ उठाने के लिए एक व्यवस्थित प्रक्रिया निर्धारित की गई है। जीरो रोड शांति नगर स्थित विधायक कार्यालय में अवकाश दिवस छोड़ कर प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 11 बजे तक टोकन दिए जाएंगे।
सुविधा का लाभ लेने के लिए जरूरतमंदों को अपने साथ आधार कार्ड और चिकित्सक द्वारा दी गई रेफर पर्ची लाना होगा। दस्तावेजों की जांच के बाद विधायक कार्यालय से टोकन जारी किया जाएगा, जिसके माध्यम से मात्र 1 रुपये में सोनोग्राफी कराई जा सकेगी।
विधायक रिकेश सेन ने कहा कि क्षेत्र की माताएं और बहनें स्वस्थ रहें, इसी संकल्प के साथ यह योजना शुरू की गई है। अक्सर आर्थिक तंगी के कारण कई परिवार जरूरी जांच नहीं करा पाते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए विधायक कार्यालय के माध्यम से यह सेवा शुरू की जा रही है।
15 फरवरी के दिन से ही वैशाली नगर विधानसभा के लिए एक और योजना शुरू होने जा रही है। इस योजना के तहत मात्र 1 रुपये में डायलिसिस भी होगा। 25 दिसंबर से लगातार फ्री ब्लड टेस्ट सुविधा के तहत 31 प्रकार के टेस्ट हर दिन किए जा रहे हैं। मात्र 1 रुपये में एक्स-रे सुविधा का लाभ सैकड़ों जरूरतमंद ले रहे हैं। विधायक कार्यालय से  2 अप्रैल से मात्र 1 रूपये में पॉवर वाला चश्मा भी लोगों के लिए शुरू करने की घोषणा की गई है। दो पहिया वाहन चलाते समय लोगों को हेलमेट की सुविधा देने 1 मई 2025 से 1 रुपये में किराये पर विधायक कार्यालय से हेलमेट दिया जा रहा है जिसका हजारों लोग उपयोग कर रहे हैं।

Check Also

संस्कृति और परंपरा को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच है जस झांकी प्रतियोगिता – ललित

खुर्सीडीह व खुरसुल में आयोजित देवी जस गायन और झांकी प्रतियोगिता के आयोजन में शामिल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *