द सीजी न्यूज डॉट कॉम
नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने प्रदेश के भिलाई, रिसाली और बीरगांव नगर निगमों में कोविड 19 के संक्रमण की रोकथाम और जनसामान्य को राहत पहुंचाने के लिए उपकरण खरीदी, आवश्यक उपाय और सामग्री क्रय करने अधोसंरचना मद से कुल एक करोड़ रुपए की मंजूरी दी है। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा भिलाई के लिए 50 लाख, रिसाली के लिए 25 लाख और बीरगांव के लिए 25 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal