Breaking News

कोरोना : दुर्ग में 3069 टेस्टिंग : 171 नए पॉजिटिव केस मिले

द सीजी न्यूज डॉट कॉम 

लॉकडाउन और कोविड से बचने के लिए व्यापक प्रचार अभियान के सार्थक नतीजे सामने आ रहे हैं। दुर्ग जिले में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण पाने में सफलता मिलने लगी है। नागरिकों की जागरूकता के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग और एप्रोप्रिएट कोविड बिहैवियर से जिले में कोरोना संक्रमण को पूरी तरह काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने फिजिकल डिस्टेंसिंग सहित अन्य सावधानियों को लेकर लापरवाही न बरतने की अपील की है।

आज दुर्ग जिले में कोरोना जांच के लिए कुल 3069 लोगों के सेंपल लिए गए। 

जिसमें 171 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले। 

बीते 24 घंटो में कोरोना से 7 लोगों की मौत हो गई।

इस महामारी से बचने के लिए …

आप अपनी सेहत का ध्यान रखें। कोविड के संक्रमण से बचें। फिजिकल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करें।

मास्क जरूर पहनें। घर पर ही रहें। बेहद जरूरी होने पर घर से बाहर निकलें। 

अनिवार्य रूप से कोविड 19 से संबंधित गाइडलाइन का पालन करें।

Check Also

संधारण करने 58 लाख स्वीकृत … फिर भी मोहन नगर थाना बदहाल : मरम्मत न होना गंभीर लापरवाही : वोरा

THE CG NEWS दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!