Breaking News

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले के दुर्ग-भिलाई नगर निगम और भिलाई-चरौदा में 114.42 करोड़ रु. के विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण किया

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दुर्ग जिले के नगर निगम भिलाई, दुर्ग और भिलाई-चरौदा में 114.42 करोड़ रुपए की लागत के विभिन्न कार्यों का वर्चुअल भूमिपूजन और लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने भिलाई-चरौदा निगम में ट्रांसपोर्ट नगर का भूमिपूजन किया। इसका निर्माण 56 करोड़ 21 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा। इसके बनने से ट्रांसपोर्टर्स को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने भिलाई-चरौदा निगम में गौरवपथ के कार्य का भूमिपूजन किया। इसकी लागत 16.19 करोड़ है। बघेल ने नगर निगम भिलाई में 18.64 करोड़ रुपए के कार्यों का भूमिपूजन और 2 करोड़ रुपए के कार्यों का लोकार्पण भी किया। उन्होंने नगर निगम दुर्ग के अंतर्गत 14 वें वित्त आयोग मद से 19.38 करोड़ रुपए लागत के कार्यों का भूमिपूजन किया।

वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू कार्यक्रम में शामिल हुए। वनमंत्री एवं दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रुद्र कुमार और नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू मुख्यमंत्री निवास में उपस्थित थे। राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा, क्षेत्र के विधायक और निगम के महापौर भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े। कलेक्टर दुर्ग डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने कार्यक्रम में विकास कार्यों के संबंध में संक्षिप्त प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

दुर्ग में 17.38 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन, दो वर्षों में शहर विकास के लिए मिले 250 करोड़ : वोरा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के 60 वार्डों के लिए 17.38 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का वर्चुअल भूमिपूजन किया। भिलाई चरोदा स्थित सभागार में वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, महापौर धीरज बाकलीवाल, भिलाई-चरौदा महापौर चंद्रकांता मांडले सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे, निगम आयुक्त हरेश मंडावी सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों की उपस्थिति में हुए ऑनलाइन कार्यक्रम में बघेल ने अनलॉक की प्रक्रिया में भी पूरी सावधानी बरतने, कोविड प्रोटोकाल का पालन करने जनता से अपील करते रहने व संभावित तीसरी लहर से बचने चाक चौबंद तैयारी रखने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश में लगातार विकास कार्यों का सिलसिला भी जारी रखा जाएगा।

इस अवसर पर वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा ने मुख्यमंत्री के संवेदनशील फैसलों के लिए उनके प्रति आभार जताते हुए कहा कि सभी वर्गों के लिए मुफ्त वैक्सिनेशन, गरीबों के लिए मुफ्त राशन, अन्नदाताओं के लिए न्याय योजना के साथ जीवन रक्षक बनने के साथ ही प्रदेश में समान रूप से करोड़ों की राशि से विकास कार्यों को स्वीकृत कर भूपेश बघेल विकास पुरुष साबित हो रहे हैं। प्रदेश के विकास को गति देने के लिए कोविड के कठिन दौर में भी जनहित के विकास का पहिया थमा नहीं है। दुर्ग शहर को अब तक 64 करोड़ की लागत से मुख्य मार्ग उन्नयन और सौंदर्यीकरण, 14 करोड़ की लागत से ठगड़ा बांध सौंदर्यीकरण, 6 करोड़ की लागत से बोरसी रुआबंधा मार्ग निर्माण , 14 करोड़ की लागत से ऑडिटोरियम, 42 करोड़ की लागत से ठगड़ा बांध ओवरब्रिज, 11.75 करोड़ की लागत से अधोसंरचना के कार्यों के बाद अब 13 स्थानों पर नालियों के लिए 5.53 करोड़ व गौरवपथ व मुक्तिधाम मार्ग हेतु 6.64 करोड़ और 4.84 करोड़ की राशि सहित शासन द्वारा 250 करोड़ से अधिक की राशि दो वर्षों में स्वीकृत की गई है। वोरा ने नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू व प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर के प्रति भी आभार जताया।

Check Also

भाजपा संगठन की मजबूती को लेकर बैठक : संगठन कार्यों में निरंतरता और पैनापन लाएं कार्यकर्ता : जगन्नाथ पाणिग्रही

कार्यकर्ताओं से दायित्व निभाने तैयार रहने का आव्हान THE CG NEWS दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!