Breaking News

कोरोना संक्रमण रोकने में दुर्ग जिले की सफलता की देश भर में चर्चा : मुख्यमंत्री ने प्रशंसा की

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग जिले में 114 करोड़ के लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि दुर्ग जिले में जिला प्रशासन और  जनप्रतिनिधियों ने कड़ी मेहनत से कोरोना संक्रमण को कम करने में जो भूमिका निभाई है, वो अभूतपूर्व है। देशभर में आज दुर्ग जिले की प्रशंसा हो रही है। कोरोना के बढ़ते प्रकरणों के बीच दुर्ग जिले में डॉक्टरों, मेडिकल स्टाफ, निगम कर्मी, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और  कोरोना संक्रमण से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों के संकल्प और आम जनता द्वारा दिखाई गई जागरूकता के चलते जिले में कोरोना संक्रमण को 3 प्रतिशत तक लाने में सफलता मिली है, यह अभूतपूर्व है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में बढ़ते संक्रमण के बावजूद इससे लड़ने का हमारा संकल्प प्रभावित नहीं हुआ। हमने कोरोना संक्रमण को थामने के लिए कड़ी मेहनत की और इसे नियंत्रित करने में सफल हुए हैं। लॉकडाउन में छूट दे दी गई है। कोरोना संक्रमण तेजी से कम हुआ है। दुर्ग जिले में विकास कार्यों के संदर्भ में मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर के बनने से यातायात से संबंधित दिक्कतें कम होंगी। ट्रांसपोर्टर्स को आसानी होगी। गौरव पथ बहुत ही सुंदर सुविधाजनक सड़क होगी। नगर निगम भिलाई और दुर्ग में होने वाले लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम से नगरीय विकास की नई छवि स्थापित होगी।

जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि राज्य शासन द्वारा लगातार जनहित के कार्यों को बढ़ावा दिया जा रहा है और कोरोना काल जैसी कठिन परिस्थितियों के बावजूद विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि कोरोना प्रबंधन के मामले में दुर्ग जिले ने बहुत अच्छा काम किया है। मैं कलेक्टर, उनकी टीम और जनप्रतिनिधियों को बधाई देता हूं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सभी वर्गों के विकास के लिए अच्छा कार्य हो रहा है। पीएचई मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने कहा कि भिलाई चरोदा के विकास में ट्रांसपोर्ट नगर की भूमिका अहम होगी। अन्य विकास कार्यों से जिले की तस्वीर तेजी से सुधरेगी। नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य शासन नगरीय विकास के लिए प्रतिबद्ध है और सभी नगरीय निकायों को विकास कार्यों के लिए राशि दी जा रही है ताकि जनहित के कार्य लगातार संपादित होते रहे। इस मौके पर विधायक अरुण वोरा ने कहा कि बीते ढाई सालों में मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में दुर्ग जिले में विकास के अनेक बेहतर कार्य संपादित हुए हैं और आने वाले वर्षों में भी दुर्ग जिला विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ेगा। विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि नगरीय क्षेत्रों के विकास के लिए मुख्यमंत्री लगातार राशि प्रदान कर रहे हैं। इससे जनहित के लिए उपयोगी संरचनाएं नगरीय क्षेत्र में बन रही है और नगरीय विकास का हमारा सपना साकार हो रहा है।

इस मौके पर दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल, भिलाई चरौदा महापौर चंद्रकांता मांडले सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। आभार प्रदर्शन कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने किया। कलेक्टर ने कहा कि राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में विकास कार्यों को विकास कार्यों का तेजी से क्रियान्वयन किया जा रहा है। कोरोना काल में अपनी जान गंवा चुके सरकारी कर्मचारियों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति देने के लिए आवेदन मंगवाए गए हैं। इन्हें शासन को प्रेषित किया गया है।

दो लोगों को अनुकंपा नियुक्ति दी गई

इस मौके पर कोरोना से जान गंवा चुके दो कर्मचारियों के परिजनों को भी अनुकंपा नियुक्ति प्रतीकात्मक रूप से दी गई। इनमें मिथुन सोनवानी और माया ताम्रकार शामिल हैं। मिथुन सोनवानी को सहायक राजस्व निरीक्षक बनाया गया है और माया ताम्रकार को सहायक ग्रेड-3 बनाया गया है। दोनों के परिजन नगर निगम दुर्ग में कार्यरत थे। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने बताया कि अनुकंपा नियुक्ति के शेष प्रकरणों को शासन के पास भेज दिया गया है।

Check Also

पट्टाविहीन परिवारों का वर्षों पुराना सपना होगा साकार, मिलेगा मालिकाना हक : भोजराज सिन्हा

नगर निगम भिलाई क्षेत्र में शासकीय भूमि पर 20 अगस्त 2017 के पूर्व से निवासरत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!