Breaking News

अगस्त क्रांति दिवस : स्वतंत्रता आंदोलन के अमर शहीदों को मध्य ब्लॉक कांग्रेस ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धाजंलि

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर दुर्ग शहर मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा सिविल लाइन में देश की आजादी में शहीद हुए अमर क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन कैबिनेट मंत्री अरुण वोरा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेन्द्र साहू, शहर जिला कांग्रेस दुर्ग के अध्यक्ष गया पटेल, नगर निगम दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव, छत्तीसगढ़ पिछड़ा आयोग के सदस्य आर एन वर्मा, विशेष रूप से उपस्थित थे।
सभा को संबोधित करते हुए दुर्ग शहर विधायक अरूण वोरा ने कहा कि भारत को स्वतंत्रता दिलाने में तमाम छोटे-बडे आंदोलन किए गए। ब्रिटिश हुकूमत को भारत की जमीन से उखाड फेंकने के लिए महात्मा गांधी के नेतृत्व में निर्णायक  लडाई लडी गई थी। इस लड़ाई को अगस्त क्रांति के नाम से जाना जाता है। इस लडाई में करो या मरो का नारा देकर अंग्रेजों को देश से भगाने के लिए पूरे भारत के लोगों से आव्हान किया गया।


कार्यक्रम को नगर निगम दुर्ग के सभापति राजेश यादव, संदीप श्रीवास्तव, शिवाकांत तिवारी, नासिर खोखर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मध्य ब्लाक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष अलताफ अहमद व आभार प्रदर्शन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेन्द्र साहू ने किया।
इस मौके पर कमल नारायण रुंगटा, पश्चिम ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार साहू, अनीस रजा, अशोक मेहरा, राजकुमार वर्मा, गिरधर शर्मा, इंद्रपाल भाटिया, बिंदु राजपूत, नवाब चौहान, निशांत गोडबोले, आनंद श्रीवास्तव, सदाबहार, कल्याण सिंह ठाकुर, कमलेश नागरची, केडी देवांगन, अलख नवरंग, शेखर साहू, मीना मानिकपुरी सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Check Also

ग्रामीण क्षेत्र में बने 123 अमृत सरोवरों के तट पर मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस

द सीजी न्यूज दुर्ग/ जिले के 123 अमृत सरोवरों के तट पर 15 अगस्त को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!