Breaking News

विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ का तीज मिलन : सोलह श्रंगार कर मनाया उत्सव

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ दुर्ग की महिलाओं ने तीज पर्व के अवसर पर तीज मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान कई प्रतियोगिताएं हुई जिसमें महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ, दुर्ग की अध्यक्ष नीलू पंडा ने बताया कि कोरोना महामारी की वजह से समाज के कई आयोजन रुक गए थे। इन कार्यक्रमों को अब सीमित संख्या में शुरू किया जा रहा है। समाज को सकारात्मक संदेश देने ये कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

तीज मिलन के अवसर पर सावन की हरियाली को याद कर सभी महिलाओं द्वारा घाघरा चुंन्नी की वेशभूषा और सोलह श्रृंगार कर उत्सव मनाया गया। महिलाओं ने पँचवल गेम, हौजी, कैटवॉक, तीज क्वीन जैसे कई खेलों में हिस्सा लिया। इसके बाद विजेताओं को उपहार प्रदान किये गए। कार्यक्रम में चंचल शर्मा, सुमन शर्मा, किरण शर्मा, रश्मि शर्मा, अनमोल शर्मा, क्षमा शर्मा सहित अन्य विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में वंदना शर्मा, किरण शर्मा, निर्मला शर्मा, अन्नू शर्मा, कविता जोशी, सरिता शर्मा, मनोरमा शर्मा, किरण शर्मा, अनोखी शर्मा, रश्मि शर्मा, कविता शर्मा, ज्योति शर्मा, रमा शर्मा, चंचल शर्मा, सुमन शर्मा, मधु शर्मा, गायत्री शर्मा, अर्चला शर्मा सहित ब्राम्हण समाज दुर्ग की अन्य महिलाएं उपस्थित थी।

Check Also

मुहर्रम पर्व पर रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर और दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन

अंजुमन हुसैनिया कमेटी के मानव सेवा के प्रयास निरंतर आगे बढ़ते रहे: इंद्रजीत द सीजी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!