
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
विधायक अरुण वोरा ने दुर्ग शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर तरीके से करने के निर्देश दिये हैं। वोरा ने रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए कहा कि इन भीड़भाड़ वाले मार्केट एरिया में बेहतर सफाई की जरूरत है, ताकि नागरिकों को गंदगी का सामना न करना पड़े। दुर्ग को स्वच्छ बनाने की दिशा में ठोस प्रयास करना जरूरी है।

इस संबंध में शिकायतें मिलने पर वोरा ने मंगलवार की रात 10 बजे से इंदिरा मार्केट, हटरी बाजार एरिया में मार्केट एरिया की सफाई व्यवस्था का आकस्मिक निरीक्षण किया। नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, एल्डरमेन राजेश शर्मा, पूर्व पार्षद प्रकाश गीते व रमेश श्रीवास्तव के साथ मार्केट पहुँचकर वोरा ने रोज नियमित रूप से सफाई करने और कचरा उठाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। वोरा ने कहा कि इस काम में लापरवाही नहीं होना चाहिए।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal