Breaking News

आज दुर्ग में नहीं होगा वैक्सिनेशन, सभी टीकाकरण केंद्र बंद रहेंगे : भिलाई में सिर्फ 7 केंद्रों में कोवैक्सीन का केवल दूसरा डोज

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

वैक्सीन उपलब्ध न होने के कारण आज 25 अगस्त बुधवार को निगम क्षेत्र में सभी टीकाकरण सेंटर बंद रहेंगे। दुर्ग में आज टीकाकरण नहीं किया जाएगा। निगम कमिश्नर हरेश मंडावी ने बताया कि वैक्सीन उपलब्ध होने पर नागरिकों को इसकी जानकारी दी जाएगी।

भिलाई में 7 केन्द्रों में लगेगा कोवैक्सीन का दूसरा डोज 

भिलाईनगर में बुधवार को केवल 7 केंद्रों में कोवैक्सीन का दूसरा डोज लगाया जाएगा। वार्ड 3 यूपीएचसी कोसा नगर के पीछे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, वार्ड 9 मंगल बाजार कोहका सामुदायिक भवन, वार्ड 12 शिव मंदिर कांजी हाउस, वार्ड 21 यूपीएचसी बैकुंठधाम, वार्ड 28 मंगल बाजार छावनी, वार्ड 29 पीएचसी बापूनगर और वार्ड 32 पीएचसी खुर्सीपार में कोवैक्सीन का दूसरा डोज लगाया जाएगा।

Check Also

राहुल का सवाल –  गैस, पेट्रोल और शक्कर की बढ़ती कीमतों पर सड़क पर आंदोलन करेंगी स्मृति ईरानी ?

THE CG NEWS दुर्ग। पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!