Breaking News

शहर विकास की योजनाओं की वोरा ने समीक्षा की : अफसरों को निर्देश दिये : जनसमस्याओं को निपटाने फील्ड में करें काम

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

वरिष्ठ विधायक व राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा ने आज शहर में जारी विकास कार्यों और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करने शुरू की गई योजनाओं के क्रियान्वयन की गहन समीक्षा की। लोक निर्माण विभाग, नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर एक-एक विकास योजना की समीक्षा की गई। बैठक में दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल, निगम आयुक्त हरेश मंडावी, एमआईसी प्रभारीगण, लोनिवि के कार्यपालन अभियंता अशोक श्रीवास व स्वास्थ्य विभाग से डॉ राजेन्द्र खंडेलवाल मौजूद थे।
टीकाकरण और संभावित तीसरी लहर से बचाव की तैयारियों की जानकारी ली, 45 चॉइस सेंटरों से बनाए जा रहे आयुष्मान कार्ड
स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत शहर में टीकाकरण की स्थिति और तीसरी लहर से बचाव की तैयारियों से संबंधित जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि अब तक शहर में 1 लाख 82 हजार टीके लगाए जा चुके हैं। कोरोना की संभावित तीसरी लहर की तैयारियों के लिए जिला अस्पताल और चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में अतिरिक्त ऑक्सीजन बेड और आईसीयू बेड की व्यवस्था की गई है। बैठक में वोरा ने सीजीएमएससी के अधिकारियों को पोटिया और धमधा नाका के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए।

मुख्य मार्ग निर्माण में तेजी लाने और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने दिए निर्देश

वोरा ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को 64 करोड़ की लागत से चल रहे मुख्य मार्ग निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। वोरा ने कहा कि नेहरू नगर चौक से मालवीय चौक तक डिवाइडर निर्माण पूर्ण हो चुका है। विद्युत पोल लगाने का काम शुरू किया जाए ताकि आम जनता को आवागमन में सुविधा मिले। वोरा ने मुख्यमंत्री सुगम सड़क, बोरसी रुआबांधा मार्ग निर्माण जल्द प्रारंभ करने के निर्देश भी दिये।

शहर को मिलेगा नया स्टेडियम, स्वीमिंग पूल। तालाबों का होगा सौंदर्यीकरण

वोरा ने बताया कि शहर में जल्द ही अनुकूल स्थल का चयन कर 5 करोड़ रुपए की लागत से आउटडोर स्टेडियम, 5 करोड़ की लागत से अंतराष्ट्रीय स्तर का स्वीमिंग पूल बनाने के साथ ही 8.5 करोड़ की लागत से शहर के प्रमुख तालाबों का संवर्धन और सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। शहर के 60 वार्डों के मूलभूत विकास कार्यों और राजीव आश्रय, मोहल्ला क्लिनिक, वार्ड कार्यालय, निराश्रित पेंशन, प्रधानमंत्री आवास जैसी महती योजनाओं की समीक्षा करते हुए वोरा ने निगम अधिकारियों से कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप स्वामी आत्मानंद स्कूल, ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट, कामकाजी महिला हॉस्टल, अमृत मिशन, नाला-नाली निर्माण में तेजी लाने और शहर में कुत्तों के आतंक से मुक्ति दिलाने के विशेष निर्देश दिए।

Check Also

राहुल का सवाल –  गैस, पेट्रोल और शक्कर की बढ़ती कीमतों पर सड़क पर आंदोलन करेंगी स्मृति ईरानी ?

THE CG NEWS दुर्ग। पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!