
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग नगर निगम क्षेत्र में 26 अगस्त को वैक्सिनेशन के लिये 14 सेंटर बनाए गए हैं। इनमें से सभी 14 सेंटरों में कोविशील्ड के टीके लगाए जाएंगे जबकि 2 सेंटरों में कोविशील्ड और कोवैक्सीन लगाए जाएंगे। भिलाई में वैक्सिनेशन के लिये 29 सेंटर बनाए गए हैं।
इन सेंटरों में होगा टीकाकरण
महावीर कोविद सेंटर कोवैक्सिन और कोविशील्ड
यूपीएचसी धमधा नाका कोवैक्सिन और कोविशील्ड
यूपीएचसी पोटिया कला, कोविशील्ड
डिगाम्बर जैन मंदिर, कोविशील्ड,
कृष्णा धर्मशाला गंजपारा, कोविशील्ड,
यादव छात्रावास पचरी पारा, कोविशील्ड
सिंधी धर्मशाला,( कोवैक्सिन और कोविशील्ड)
बघेरा सामुदायिक भवन, कोविशील्ड
कसार भवन, कोविशील्ड
एसएसके गायत्री मंदिर पुलगांव, कोविशील्ड
उरला जोन कार्यालय,कोविशील्ड
बोरसी जोन कार्यालय कोविशील्ड
पटेल भवन गया नगर कोविशील्ड
सामुदायिक भवन,डिपरा पारा,कोविशील्ड
भिलाई में 29 सेंटर
गुरुवार को 18 प्लस और 45 प्लस उम्र समूह के लोगों को कोविशील्ड का प्रथम और द्वितीय डोज का वैक्सीन लगाया जाएगा। नोडल अधिकारी सुनील अग्रहरि ने बताया कि इसके लिए 29 सेंटर निर्धारित किए गए हैं।
वार्ड 01 पीएचसी खम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जुनवानी, वार्ड 02 शिवमंदिर भवन माॅडल टाउन, वार्ड 04 सियान सदन राधिकानगर, वार्ड 02 आरोग्य निकेतन स्मृति नगर, वार्ड 06 सामुदायिक मंगल भवन दुबे पशु आहार के सामने सुपेला, वार्ड 03 यूपीएचसी कोसानगर के पीछे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, वार्ड 09 पीएचसी कोहका, मंगलबाजार कोहका सामुदायिक भवन, वार्ड 12 शिवमंदिर कांजी हाउस, वार्ड 70 सियान सदन मिलन चौक हुडको, वार्ड 68 बीएनएस स्कूल सेक्टर 8 भिलाई नायर समाजम स्कूल के पास, वार्ड 15 वैशालीनगर सांस्कृतिक भवन, वार्ड 19 छत्तीसगढ़ सदन शास़्त्री नगर, वार्ड 27 डोमशेड फौजीनगर, वार्ड 15 प्रजापति भवन शांतिनगर, वार्ड 21 यूपीएचसी बैकुंठधाम, वार्ड 25 स्वास्थ्य विभाग कार्यालय बैकुंठधाम केम्प 02, वार्ड 49 मानव आश्रम सेक्टर 01, वार्ड 49 हाउसलीज कार्यालय सेक्टर 02, वार्ड 28 मंगलबाजार छावनी, वार्ड 29 पीएचसी बापूनगर, वार्ड 33 सामुदायिक भवन पानी टंकी पंप हाउस, वार्ड 37 सामुदायिक भवन सुभाषनगर, वार्ड 38 पाॅवरहाउस बस स्टैण्ड, वार्ड 34 सांस्कृतिक भवन अंडा चौक खुर्सीपार, वार्ड 52 महाराष्ट्र मंडल सड़क नं. 03 सेक्टर 04, वार्ड 66 कालीबाड़ी मंदिर सेक्टर 06, वार्ड 53 डोमशेड सेक्टर 05, वार्ड 65 हनुमान मंदिर के पास सड़क 18 सेक्टर 07 एवं वार्ड 64 गुंडिचा मंच सेक्टर 10 में पहुंचकर भिलाई निगम क्षेत्र के नागरिक कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने सुरक्षित तरीके से वैक्सीन लगा सकते है।
सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के बाहर से आने वाले पर्यटकों और घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन क्षेत्र से जुड़े हुए टूर ऑपरेटर, ट्रैवल एजेंट, बोटमैन, ढाबे, होटलों, रिसॉर्ट, होम स्टे, किराए से चलने वाले बसे, टैक्सी के वाहन चालकों, कंडक्टर, पुरातात्विक एवं ऐतिहासिक स्थलों व अन्य पर्यटन स्थलों के गाइड, पर्यटक सूचना केंद्रों और अन्य होटल व्यवसाय से जुड़े संबंधित क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा हेतु कोविड-19 का वैक्सीन प्राथमिकता के आधार पर लगाया जाएगा।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal