Breaking News

8 उद्योगों को मिलेगा साढ़े 4 करोड रुपए का अनुदान

  • फ़र्टिलाइज़र, कोल्ड स्टोरेज, इंजीनियरिंग पार्ट्स. मशरूम कल्टीवेशन, ब्रेड-बिस्किट के निर्माता उद्योगों को मिला लाभ

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग में जिला स्तरीय समिति की बैठक में आज 8 उद्योगों के लिये लगभग साढ़े चार करोड़ रुपए के अनुदान स्वीकृत हुए।  बैठक में 22 प्रकरण रखे गए थे, इनमें 8 उद्योग अनुदान के लिए पात्र पाए गए। पात्र उद्योगों में फर्टिलाइजर, इंजीनियरिंग पार्ट्स, मशरूम कल्टीवेटर, ब्रेड-बिस्किट के उद्योग शामिल हैं। जिन उद्योगों में छत्तीसगढ़ के निवासियों का प्रबंधन में 33 प्रतिशत और कुशल श्रमिकों को 50 प्रतिशत रोजगार दिया जाता है और अकुशल श्रमिकों को 75 प्रतिशत तक रोजगार देने वाले उद्योगों को अनुदान मिलता है।
उद्योग विभाग के महाप्रबंधक सिमोन एक्का ने बताया कि राज्य शासन की औद्योगिक नीति के संबंध में उद्यमियों को अधिकाधिक जानकारी दी गई है। कार्यशाला के माध्यम से और विभिन्न प्रचार-प्रसार के माध्यम से औद्योगिक नीति के संबंध में जानकारी दी गई है। इसका लाभ उठाने उद्यमी आगे आ रहे हैं।

Check Also

राहुल का सवाल –  गैस, पेट्रोल और शक्कर की बढ़ती कीमतों पर सड़क पर आंदोलन करेंगी स्मृति ईरानी ?

THE CG NEWS दुर्ग। पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!