
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में स्पष्ट कर दिया कि ढाई साल का कोई फार्मूला तय नहीं था। बघेल ने कहा, “रोटेशन का कोई फॉर्मूला नहीं था। आपको बता दें कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव गाहे बगाहे इशारों में संकेत देते रहे हैं कि जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सत्ता में आई थी तभी यह तय हुआ था कि रोटेशन व्यवस्था के तहत ढाई साल बाद उन्हें मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ऐसे किसी भी फॉर्मूले को सिरे से खारिज कर दिया।
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि वे यहां राहुल गांधी जी से मिलने आए थे। उन्हें अगले हफ़्ते छत्तीसगढ़ आने के लिये आमंत्रित किया है। हमारे सभी विधायक एकजुट हैं। मैंने राहुल गांधी को मुख्यमंत्री के तौर पर आमंत्रित किया है और मुख्यमंत्री के तौर पर रिसीव भी करूंगा।
जब पत्रकारों ने टीएस सिंह देव को लेकर सवाल किए तो मुख्यमंत्री ने कहा कि टीएस सिंहदेव हमारी सरकार के मंत्री हैं। हम साथ काम करते हैं। ढाई साल के फ़ार्मुले के बारे में कांग्रेस के प्रभारी महासचिव कह चुके हैं। छत्तीसगढ़ में विकास हो रहा है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal