Breaking News

तीन दिन बंद रहेगी मांस विक्रय की दुकानें : पशुवध गृह भी बंद रहेंगे

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

छत्तीसगढ़ शासन के पर्यावरण एवं नगरीय विकास विभाग के आदेश पर दुर्ग नगर निगम क्षेत्र में तीन दिनों तक मांस विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। आगामी 10 सितम्बर को गणेश चतुर्थी, 11 सितम्बर को पर्यूषण पर्व और 13 सितम्बर को क्षमावाणी दिवस के अवसर पर मांस – मटन की सभी दुकानें बंद रहेगी। इस दौरान सभी पशुवध गृह भी बंद रहेंगे।

निगम कमिश्नर हरेश मंडावी के निर्देश पर नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने यह आदेश जारी किया है। अफसरों ने बताया कि शुक्रवार, शनिवार और सोमवार को पशुवध गृह और समस्त मांस – मटन विक्रय दुकानें बंद रखी जाएगी। किसी भी दुकान में मांस विक्रय करते पकड़े जाने पर मांस जब्त करने के साथ ही जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जाएगी। निगम के स्वास्थ्य निरीक्षक, सफाई दरोगा मांस विक्रय पर प्रतिबंध के आदेश का पालन सुनिश्चित कराएंगे।

Check Also

निगम प्रशासन ने 8 दिनों बाद भी नहीं की फूटी पाइपलाइन की मरम्मत, वोरा ने कलेक्टर को किया फोन

THE CG NEWS  दुर्ग। गया नगर से चंडी मंदिर होते हुए तमेरपारा जाने वाले मुख्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!