Breaking News

सीएम हाउस में विराजमान होगी थनौद में बनी गणेश प्रतिमा : मुख्यमंत्री की पुत्री थनौद पहुंची : विधायक वोरा भी प्रतिमा लेने पहुंचे

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

थनौद में बनी भगवान गणेश की प्रतिमा सीएम हाउस में विराजमान होगी। मुख्यमंत्री की सुपुत्री आज प्रतिमा लेने के लिये थनौद पहुंची। इस दौरान विधायक अरुण वोरा भी अपने निवास में प्रतिमा स्थापित करने थनौद में ही मौजूद थे। वोरा ने मुख्यमंत्री की सुपुत्री से मुलाकात की और गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी। इस दौरान सुमीत वोरा, राजेश शर्मा, शिवाकांत तिवारी, दीप सारस्वत, देवेश मिश्रा मौजूद थे।

इससे पहले वोरा ने थनौद में बन रही गणेश प्रतिमा बनाने वाले मूर्तिकारों से मुलाकात की और उत्साहवर्धन किया। दुर्ग शहर में गणेश प्रतिमा के स्टॉल का भी भ्रमण किया। यहां व्यवसाय करने वाले लोगों ने बताया कि 2 दिनों के लिए गणेश प्रतिमा का स्टाल लगाने पर निगम द्वारा एक हजार रुपए की रसीद काटी गई और गन्दगी फैलाने पर 5000 रुपए का जुर्माना वसूल करने की चेतावनी दी गई है।

वोरा ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मूर्तिकारों और परंपरागत शिल्प कला से जुड़े लोगों के हित में फैसले लिये हैं। उनके उत्थान के लिये हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं। वोरा ने निगम कमिश्नर हरेश मंडावी से कहा है कि मूर्तिकारों या गणेश प्रतिमा के स्टॉल लगाने वालों को परेशानी नहीं होना चाहिये।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!