Breaking News

सारूडीह, कांटाबेल के बाद अब गुटरी में भी चाय बागान : अनुकूल जलवायु होने से काजू, नाशपाति, लीची और आलू की अच्छी पैदावार

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में किसानों को लाभकारी फसलों का उत्पादन करने प्रोत्साहन देने से अब जशपुर जिले के गटरी में भी चाय बागान तैयार हो गया है। गुटरी चाय बागान में 25 हजार से अथिक चाय के पौधे रोपे गए हैं। जशपुर जिले की जलवायु चाय बागान के लिए उपयुक्त है। यहां सारूडीह और कांटाबेल में  बड़ी संख्या में किसानों द्वारा चाय की खेती की जा रही है। इस लाभकारी फसल के लिए जिला प्रशासन द्वारा  किसानों को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है।

कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले की जलवायु चाय और कॉफी की  खेती के लिए अनुकूल है। जशपुर आने वाले पर्यटक सारूडीह चाय बागान की सुन्दरता देखने जरूर आते हैं। मनोरा विकासखण्ड के कांटाबेल में भी 20  से अधिक किसान चाय की खेती कर रहे हैं। जशपुर विकासखण्ड के ग्राम गुटरी में भी अब चाय की खेती होने लगी है। यहां किसानों ने अपने खेतों में 25 हजार पौधे का रोपण किया है। लगभग 45 हजार चाय के पौधे रोपने का लक्ष्य है। जिले में उपयुक्त जलवायु होने के कारण चाय के अतिरिक्त काजू, नाशपाति, लीची और आलू की भी अच्छी पैदावार हो रही है।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!