Breaking News

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नवा रायपुर में स्थापित विश्व स्तरीय बैडमिंटन अकादमी का शुभारंभ किया

  • टाटा ट्रस्ट के सहयोग से आईटीएम यूनिवर्सिटी परिसर में स्थापित की गई है अकादमी

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में नवा रायपुर में आईटीएम यूनिवर्सिटी परिसर में स्थापित विश्वस्तरीय बैडमिंटन अकादमी का शुभारंभ किया। टाटा ट्रस्ट के सहयोग से यह अकादमी स्थापित की गई है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने की। इस अवसर पर कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे, छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा सहित आईटीएम यूनिवर्सिटी और टाटा ट्रस्ट के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Check Also

प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का पावन पर्व है गोवर्धन पूजा : मुख्यमंत्री साय

हमारी संस्कृति में गौमाता का विशेष स्थान, कृषि और ग्रामीण जीवन की समृद्धि से जुड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!