
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
एयर इंडिया की रायपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में मंगलवार की सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। फ्लाइट के टेक ऑफ के दौरान एक चिड़िया विमान से टकरा गई। पायलट की सूझबूझ के चलते कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और विमान को रनवे पर सुरक्षित ढंग से उतार लिया गया।
एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को रायपुर में छत्तीसगढ़ के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे के रनवे पर चढ़ते समय एक पक्षी से टकराने के बाद दिल्ली जाने वाला एक विमान उड़ान नहीं भर सका। जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया की फ्लाइट क्रमांक AIC 469 रायपुर से 179 यात्रियों के साथ दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली थी। सुबह 10 बजे फ्लाइट से चिड़िया टकरा गई। यह हादसा रनवे नंबर 24 में हुआ। पायलट ने सूझबूझ से फ्लाइट को नीचे उतारा। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal