
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
राजनांदगांव/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर जिले में अवैध शराब विक्रय और परिवहन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। 16 सितम्बर को सूचना मिलने पर आबकारी विभाग द्वारा राजनांदगांव ब्लाक के फरहद चौक में नाका लगाकर दो प्रकरणों में 270 बल्क लीटर 30 पेटी मध्यप्रदेश में बनी विदेशी मदिरा गोवा व्हिस्की का अवैध मदिरा परिवहन करते हुए जप्त किया गया।
इसकी कीमत 2 लाख 25 हजार रुपए है। चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही चार पहिया वाहन और दुपहिया वाहन को भी जप्त किया गया है। सहायक आयुक्त आबकारी नवीन प्रताप सिंह तोमर ने बताया कि पहले प्रकरण में चार पहिया वाहन मारूति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर बिना नंबर कार में पावर हाउस भिलाई निवासी सोनू उर्फ जय यादव और हाउसिंग बोर्ड कालीबाड़ी भिलाई निवासी राकेश पवार के आधिपत्य वाहन से 27 कार्टून में रखे कुल 1350 पाव विदेशी मदिरा व्हिस्की जप्त किया गया। शराब की बोतल में केवल मध्यप्रदेश राज्य में विक्रय हेतु वैध का लेबल लगा था। 243 बल्क लीटर शराब अवैध रूप से परिवहन करते जप्त किया गया।
एक अन्य प्रकरण में मोटर साइकिल क्रमाक सीजी-08-एएल-4974 में रामपुर निवासी डिगम्बर ठाकुर और कोटरासरार निवासी मनीष कुमार कश्यप के आधिपत्य से एक प्लास्टिक की बोरी में भरकर रखी 150 नग पाव विदेशी मदिरा गोवा व्हिस्की (मध्यप्रदेश राज्य वैध का लेबल लगा) कुल मात्रा 27 बल्क लीटर अवैध रूप से परिवहन करते जप्त किया गया।
आरोपियों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क (2), 36,59 (क) के तहत दण्डनीय गैरजमानतीय अपराध होने पर प्रकरण कायम किया गया। कार्रवाई के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी वृत्त राजनांदगांव (ब) निरूपमा लोन्हारे, आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त खैरागढ़ यीवरेश कुमार, आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त घुमका जितेश्वरी अलेन्द्र और आबकारी आरक्षक राकेश दुबे, सुरेन्द्र झारिया, दीपक गुप्ता सक्रिय रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal