Breaking News

अमृत मिशन में अनियमितता : लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन कंपनी और सब इंजीनियर को नोटिस जारी

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग नगर निगम के कमिश्नर हरेश मंडावी ने अमृत मिशन के अंतर्गत कसारीडीह वार्ड 41 और पद्मनाभपुर वार्ड 46 जनता मार्केट के पास चल रहे रोड रेस्टोरेशन कार्य का निरीक्षण किया। कसारीडीह में मेसर्स लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा रोड रेस्टोरेशन का कार्य मानकों के अनुरूप नही किया जा रहा था। एजेंसी को मापदंड के अनुसार 10 इंच की ढलाई करना था लेकिन जांच में 8 इंच की ढलाई पाई गई। कमिश्नर ने लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन कंपनी और सब इंजीनियर को कड़ी फटकार लगाई। यहां रेस्टोरेशन के तहत किये गये कार्य को उखाड़ कर मानक के अनुसार नए सिरे से कार्य करने के निर्देश दिये। लापरवाही पूर्वक कार्य करने के कारण कमिश्नर के निर्देश पर एजेंसी और सब इंजीनियर को नोटिस जारी किया गया है। 

कमिश्नर ने पद्मनाभपुर में निर्माणाधीन ओवरहोड टैंक का निरीक्षण भी किया। ओव्हर हेड टैंक का कार्य करने वाली एजेंसी मेसर्स कारीवाला ब्रदर्स को निर्माण कार्य में गति लाने और शीघ्र कार्य पूरा करने के निर्देश दिये। अमृत मिशन के तहत शहर में जिन स्थानों पर नई पाइप लाइन बिछाई गई है और नई पाइपलाइन से घर-घर नल कनेक्शन दिये जा चुके हैं, उन स्थानों पर बिछी पुरानी पाइप लाइन को तत्काल डिसकनेक्ट करने के लिये कार्यपालन अभियंता व एजेंसी को निर्देश दिये गए। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता व नोडल अधिकारी राजेश पांडे, सहायक नोडल अधिकारी ए.आर. रहंगडाले, उप अभियंता भीमराव कार्य एजेंसी मे. लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन कंपनी के मैनेजर मनोज सिंह, इंजीनियर कपीश दीक्षित और पीडीएमसी के इंजीनियर विजेन्द्र चौहान उपस्थित थे।

Check Also

प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का पावन पर्व है गोवर्धन पूजा : मुख्यमंत्री साय

हमारी संस्कृति में गौमाता का विशेष स्थान, कृषि और ग्रामीण जीवन की समृद्धि से जुड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!