Breaking News

महापौर ने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का निर्माण समय पर पूरा करने दिये सख्त निर्देश

  • स्वामी आत्मानन्द शासकीय अंग्रेजी उ.मा.शाला दीपक नगर में निर्माण कार्यो और शासकीय आदर्श उ.मा. शाला का निरीक्षण किया
  • शासकीय आदर्श उ.मा. वि.के संधारण कार्यों को 30 सितम्बर तक पूरा करने के निर्देश

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

नगर निगम महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज दीपक नगर स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल और आदर्श कन्या विद्यालय के संधारण कार्यों का निरीक्षण किया। महापौर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप और विधायक अरुण वोरा के मार्गदर्शन में दीपक नगर में स्वामी आत्मानन्द शासकीय अंग्रेजी उ.मा.शाला में निर्माण कार्य और संधारण कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

दीपक नगर स्कूल में करीब 1 करोड़ 55 लाख की लागत से स्कूल भवन में निर्माण कार्य कराए जाएंगे। स्कूल की खूबसूरती, स्कूल परिसर में 10 नए कमरे बनाने 85 लाख, बाउंड्रीवाल बनाने 20 लाख, पुराने भवनों का संधारण कार्य करने 50 लाख रुपए खर्च किये जाएंगे।

शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 26 लाख रुपए की लागत से संधारण कार्य का निरीक्षण करते हुए महापौर ने 30 सितम्बर तक कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। महापौर ने कहा आदर्श स्कूल ने शिक्षा के साथ ही खेलकूद और कला के क्षेत्र में भी कई होनहार छात्राएं शहर को दिये हैं।

महापौर ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश को शिक्षा के क्षेत्र में एक नई दिशा देने वाली योजना शुरू की है, जिसके तहत प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर सर्वसुविधायुक्त और खूबसूरत भवन का निर्माण कराया जा रहा है। सभी कार्य जल्द पूरे किये जाने चाहिये। इस मौके पर कार्यपालन अभियंता एमपी गोस्वामी, प्रभारी कार्यपालन अभियंता जितेंद्र समैया, सहायक अभियंता वीपी मिश्रा, सहायक अभियंता आरके पालिया, उपअभियंता  भारती ठाकुर, करण यादव के अलावा प्राचार्य नीता भट्ट सहित स्कूल के अध्यापक गण मौजूद थे।

Check Also

प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का पावन पर्व है गोवर्धन पूजा : मुख्यमंत्री साय

हमारी संस्कृति में गौमाता का विशेष स्थान, कृषि और ग्रामीण जीवन की समृद्धि से जुड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!