
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री सरदार राजेन्द्र पाल सिंह भाटिया ने आज अपने निवास पर फॉसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मौके पर पहुँच चुकी है। डॉ रमन सिंह के पहले कार्यकाल में राजिंदर पाल सिंह भाटिया परिवहन विभाग के राज्यमंत्री बनाए गए थे।
भाटिया तीन बार खुज्जी विधानसभा से विधायक चुने गए। साल 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी का टिकट न मिलने पर पार्टी से बग़ावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ा और दूसरे नम्बर पर रहे। क़द्दावर छवि की वजह से साल 2014 लोकसभा चुनाव के पहले उनकी भाजपा वापसी हो गई।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal