
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 21 सितंबर को राजधानी रायपुर में आयोजित दो दिवसीय वाणिज्य उत्सव के शुभारंभ समारोह में शामिल होंगे। शुभारंभ कार्यक्रम सुबह 10.30 बजे होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ राज्य के पेविलियन का शुभारंभ भी करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्योग मंत्री कवासी लखमा करेंगे।
वाणिज्य उत्सव में छत्तीसगढ़ से स्टील, कृषि और वनोपज की प्रोसेसिंग से तैयार उत्पाद सहित विभिन्न क्षेत्रों की निर्यातोन्मुखी उद्यौगिक इकाईयों के उद्यमी और उनके प्रतिनिधि शामिल होंगे। उत्सव में छत्तीसगढ़ और देश में पिछले 75 वर्ष में विनिर्माण और निर्यात के क्षेत्र में हुई प्रगति और इसे सतत रूप से आगे बढ़ने के संबंध में प्रस्तुतिकरण दिया जाएगा। आयोजन में सफल उद्यमियों की केस स्टडी की जानकारी के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्पादों की बिक्री और मार्केटिंग के लिए बायर-सेलर मीट का कार्यक्रम भी होगा।
राजधानी रायपुर के होटल बेबीलान केपिटल में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर छत्तीसगढ़ वाणिज्य एवं उद्योग विभाग और भारत सरकार के विदेश व्यापार महानिदेशालय के संयुक्त तत्वाधान में 21-22 सितंबर दो दिवसीय वाणिज्य उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal