Breaking News

मुख्यमंत्री ने सृजन संवाद एवं मुक्तिबोध स्मारक त्रिवेणी संग्रहालय के लिए स्वीकृत किये 5 लाख रुपए

  • कलेक्टर ने त्रिवेणी परिसर का किया निरीक्षण, व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश, जीर्णोद्धार, मरम्मत, साफ-सफाई और रंगरोगन करने कहा

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

राजनांदगांव / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने त्रिवेणी परिसर स्थित सृजन संवाद एवं मुक्तिबोध स्मारक त्रिवेणी संग्रहालय के लिए 5 लाख रुपए स्वेच्छानुदान की राशि स्वीकृत की है। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज सृजन संवाद भवन एवं मुक्तिबोध स्मारक त्रिवेणी संग्रहालय का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर निगम आयुक्त को वहां व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि राजनांदगांव हमारे देश के तीन महान साहित्यकारों की कर्मभूमि रही है और उनकी स्मृति हमारी धरोहर है। इसे संजोए रखने की दिशा में कार्य करें।


कलेक्टर ने सृजन संवाद में गजानन माधव मुक्तिबोध कक्ष, डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी, डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र कक्ष का अवलोकन किया। उन्होंने साफ-सफाई, मरम्मत और रंगरोगन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मुक्तिबोध स्मारक त्रिवेणी संग्रहालय में देश के महान साहित्यकार गजानन माधव मुक्तिबोध, डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी, डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र की कृतियों, पांडुलिपि, पेन और अन्य वस्तुओं को संरक्षित रखने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने रजिस्ट्रार से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कैलेण्डर बनाने के निर्देश दिए। संग्रहालय में जीर्णोद्धार का कार्य शुरू हो गया है और यहां मरम्मत कर वॉटरप्रूफ बनाया जा रहा है। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त  आशुतोष चतुर्वेदी, दिग्विजय महाविद्यालय की प्राचार्य व नोडल अधिकारी डॉ. बीएन मेश्राम, रजिस्ट्रार दीपक परगनिहा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का पावन पर्व है गोवर्धन पूजा : मुख्यमंत्री साय

हमारी संस्कृति में गौमाता का विशेष स्थान, कृषि और ग्रामीण जीवन की समृद्धि से जुड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!