Breaking News

अंडरब्रिज निर्माण में लेटलतीफी पर सांसद ने दिये कड़े निर्देश : रुके कार्य फौरन शुरू कराएं, तेजी से पूरा कराएं निर्माण

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

रायपुर नाका और धमधा नाका अंडरब्रिज निर्माण कार्य में हो रही लेटलतीफी को लेकर आज सांसद विजय बघेल ने अफसरों से जवाबतलब किया। निर्माणाधीन रायपुर नाका और सिकोला भाठा अंडरब्रिज का निरीक्षण करते हुए बघेल ने निर्माण कार्य में हो रही देरी पर नाराजगी जताई। जनमानस को होने वाली दिक्कतों का हवाला देकर सांसद ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये।

सांसद ने कहा कि अंडरब्रिज का रुका कार्य तत्काल शुरू कराएं और सिकोला भाठा पटरीपार के लिए वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था करें। इस दौरान ब्रिज विभाग के कार्यपालन अभियंता, एसडीओ, रेलवे से शशांक शेखर, नगर निगम से राजेश पांडे, स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, वार्ड पार्षद शिवेंद्र परिहार, नरेश तेजवानी, अरुण सिंह,  मीना सिंह, पूर्व पार्षद अलका बाघमार, संजय सिंह, मदन वाढई, मनमोहन शर्मा, अमजद अली, अमर भोई, गोलू पांडे, उमेश यादव, गिरी राव, राम रतनानी, प्रतीक उमरे, मनोज सोनी, बलराम सिंह, राहुल सिंह, निखिल शर्मा, कंचन यादव, अमन सिंह, राहुल साहू, रामेश्वर यादव, मयंक शर्मा, राहुल पांडे, नित्यानंद सिंह, एसके श्रीवास्तव, प्रदीप मिश्रा, मनोज सिंह, सुधीर झा, हिमांशु शुक्ला, विभास शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, परमानंद शर्मा, आशीष तिवारी, कीर्ति दुबे, भरतलाल करझरे सहित भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Check Also

प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का पावन पर्व है गोवर्धन पूजा : मुख्यमंत्री साय

हमारी संस्कृति में गौमाता का विशेष स्थान, कृषि और ग्रामीण जीवन की समृद्धि से जुड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!