Breaking News

गोबर गैस की बिजली से रौशन होंगे सिकोला और पाहंदा

  • 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर शुरू होगा प्लांट, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे व स्वच्छ भारत मिशन के संचालक रणवीर शर्मा ने किया निरीक्षण
  • खुड़मुड़ी में कलेक्टर ने किया नरवा स्ट्रक्चर का निरीक्षण, नाले के किनारे पौधरोपण के दिये निर्देश

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग जिले में गोबर गैस प्लांट से बिजली बनाकर ग्रामीण क्षेत्रों में रोशनी बिखेरने की पहल गांधी जयंती के दिन शुरू होगी। इस दिन पाहंदा और सिकोला के गौठानों में लगे गोबर गैस प्लांट के माध्यम से नजदीकी स्ट्रीट लाइट रौशन किये जाएंगे। दोनों जगहों में 10 घनमीटर का प्लांट लगा है। इनकी क्षमता एक किलोवाट बिजली पैदा करने की है। ये प्लांट काफी छोटे हैं। जल्द ही यहां बड़े प्लांट्स स्थापित किये जाएंगे ताकि पूरे गांव की स्ट्रीट लाइट और महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल गोबर गैस से बनी बिजली से रौशन हो सकें।

आज कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, स्वच्छ भारत मिशन के संचालक रणवीर शर्मा और जिला पंचायत सीईओ  सच्चिदानंद आलोक ने इन गांवों का निरीक्षण किया। यहां उपस्थित स्वच्छ भारत व क्रेडा के अधिकारियों ने विस्तार से इन प्लांट्स के बारे में जानकारी दी। सिकोला का प्लांट स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से लगा है और पाहंदा का प्लांट क्रेडा ने बनवाया है।

कलेक्टर ने नरवा स्ट्रक्चर भी देखा। खुड़मुड़ी में लगभग 6 किमी लंबे नाले में ट्रीटमेंट किया गया है। कलेक्टर ने यहां व्यापक पौधरोपण के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि नालों को भूमिगत जल के रिचार्ज के लिए यदि अधिकतम उपयोगी बनाने किनारों पर व्यापक पौधरोपण करना होगा। पौधरोपण के लिए उन प्रजातियों के पौधे लगाएं जिनमें जलसंरक्षण की अद्भुत क्षमता होती है और जिससे वाटर रिचार्ज में काफी मदद मिलती है।

11 नालों के ट्रीटमेंट पर चल रहा काम – नरवा की प्रगति की जानकारी देते हुए जनपद पंचायत सीईओ मनीष साहू ने बताया कि अभी 11 नालों पर ट्रीटमेंट चल रहा है। इनके ट्रीटमेंट से भूमिगत जल के स्तर में अच्छी वृद्धि हुई। उन्होंने बताया कि सितंबर माह के पहले बारिश कम होने पर भी इन नालों के किनारों के बोर में जलस्तर अच्छा था। नरवा के ट्रीटमेंट से यह अच्छा प्रभाव दिखा है। इससे भूमिगत जल के रिचार्ज होने में भी बड़ी मदद मिल रही है। इसका असर रबी फसल में भी दिखेगा और रबी फसल के लिये पर्याप्त पानी उपलब्ध रहेगा।

Check Also

प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का पावन पर्व है गोवर्धन पूजा : मुख्यमंत्री साय

हमारी संस्कृति में गौमाता का विशेष स्थान, कृषि और ग्रामीण जीवन की समृद्धि से जुड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!