
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
एनएच के किनारे सर्विस रोड पर मेंटेंनेंस का कार्य तेजी से चल रहा है। एनएच के अधिकारियों को गुरूवार को हुई बैठक में पीडब्ल्यूडी सेक्रेटरी सिद्धार्थ कोमल परदेशी और कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने तेजी से कार्य करने के निर्देश दिये थे। पीडब्लूडी सेक्रेटरी ने कुम्हारी से नेहरू नगर तक एनएच का निरीक्षण किया था और सात-आठ स्थानों पर रुक कर सड़क की खराब हालत को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये थे। एनएच के अफसरों के साथ ही निर्माण एजेंसी को कड़ी चेतावनी दी गई थी।

निर्देश के बाद सर्विस रोड के मेंटेंनेंस का काम शुरू कर दिया गया है। एनएच के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि कुम्हारी ओवरब्रिज का कार्य बेहद महत्वपूर्ण और इसे छोटी गाड़ियों के लिए तय समयसीमा 15 अक्टूबर तक शुरू करना है। सर्विस रोड की स्थिति बेहतर रखने के निर्देश भी दिये गए हैं। किसी तरह से गड्ढे होने पर तुरंत रिपेयर करने के निर्देश दिये गए हैं। पीडब्लूडी सेक्रेटरी ने चौबीस घंटे इस रोड की मानिटरिंग के निर्देश दिये थे। इससे पहले कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने सर्विस रोड के मेंटेंनेंस कार्य के लिए श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिये थे, जिसके बाद 30 श्रमिकों को काम पर लगाया गया है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal