Breaking News

ढाई हजार स्ट्रीट वेंडर्स को मिलेगी डिजिटल लेंन-देन की ट्रेनिंग

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत 25 सौ स्ट्रीट वेंडर्स को डिजिटल भुगतान की ट्रेनिंग दी जाएगी। निगम कमिश्नर हरेश मंडावी के निर्देश पर शहर के स्ट्रीट वैंडर्स को पूरी तरह डिजिटल करने की तैयारी कर ली गई है। एक साल पहले शुरू हुई स्ट्रीट वेंडर्स योजना के तहत इन वेंडर्स को एन.यू.एल.एम.विभाग और भारत पे के सहयोग से ट्रेनिंग दी जाएगी। शहर के स्ट्रीट वैंडर्स को यूपीआई क्यूआर कोड के बारे में जानकारी दी जा रही है। बताया जा रहा है कि किस तरह डिजिटल  भुगतान के माध्यम से लेन-देन स्वीकार किया जाता है।

ट्रेनिंग में बताया जाएगा कि ट्रांजेक्शन कैसे करना है। उसमें अपडेट किस तरह किया जाएगा। साथ ही सुरक्षा का ध्यान रखने की जानकारी दी जाएगी ताकि साइबर ठगी का शिकार बनने से रोका जा सके। सभी स्ट्रीट वेंडर्स को एक क्यूआर कोड भी दिया जा रहा। ऑनलाइन सिस्टम के जरिए स्ट्रीट वेंडर्स को लोन योजना का भी लाभ दिया जाएगा। इस योजना के तहत करीब 5 हज़ार फार्म आए थे, जिसमें 25 सौ लोगों को लोन मिल चुका है।

Check Also

प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का पावन पर्व है गोवर्धन पूजा : मुख्यमंत्री साय

हमारी संस्कृति में गौमाता का विशेष स्थान, कृषि और ग्रामीण जीवन की समृद्धि से जुड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!