Breaking News

दुकान के सामने बरामदे पर सामान रखकर कारोबार : 17 दुकानदारों से निगम की टीम ने वसूला जुर्माना

  • नगर निगम की समझाइश और चेतावनी का नहीं हुआ असर : 8300 रुपए का अर्थदण्ड लगा
  • कमिश्नर ने दी चेतावनी : सामान न हटाने पर दुकान आबंटन की तारीख से मार्केट रेट ब्याज सहित लगा सकते हैं जुर्माना

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

शहर के मुख्य बाजार इंदिरा मार्केट को व्यवस्थित करने के अभियान के तहत आज 17 दुकानदारों पर कुल 8500 रुपए जुर्माना लगाया गया। पिछले पांच दिनों से नगर निगम की टीम लगातार समझाईश और हस्ताक्षर अभियान चलाकर दुकानदारों से दुकानों के बाहर बरामदे पर सामान रखकर व्यवसाय न करने की अपील कर रही थी। अपील का असर न होने पर आज जुर्माना लगाया गया।

बरामदे पर सामान रखकर व्यवसाय करने वाले दुकानदारों के खिलाफ निगम की टीम ने सोमवार को सुबह से कार्रवाई शुरू कर दी। इंदिरा मार्केट में इलेक्ट्रिकल एम्पोलियम पर 500 रुपए, शीतल ट्रेडर्स – 500 रुपए, श्रीजी इलेक्ट्रिकल 500 रुपए, सत्यम बेकरी पर 500 रुपए, शदाणी प्रोविजन 500 रुपए, देवेंद्र मसाला भंडार 500 रुपए, अग्रवाल मिष्ठान भंडार 500 रुपए, क्वालिटी बर्तन दुकान 500 रुपए, लक्ष्मी नारायण स्टेशनरी 500 रुपए, रवि देवांगन 500 रुपए, राधाकृष्ण दुकान 500 रुपए, आशीष साहू 500 रुपए, एवन ट्रेडर्स व मुकेश ढीमर 500 रुपए सहित अन्य लोगों पर जुर्माना लगाया गया।

निगम की टीम को देखते ही कार्रवाई से बचने के लिए दुकानदारों ने अपना सामान अंदर रखना शुरू कर दिया। चालानी कार्रवाई के दौरान  दुकानदारों को दोबारा सामान बरामदे में न रखने की चेतावनी दी गई। दुकान के बाहर सामान रखने पर दुकान आबंटन के दिनांक से मार्केट मूल्य ब्याज समेत जुर्माना लगाने  पर विचार किया जाएगा।

Check Also

प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का पावन पर्व है गोवर्धन पूजा : मुख्यमंत्री साय

हमारी संस्कृति में गौमाता का विशेष स्थान, कृषि और ग्रामीण जीवन की समृद्धि से जुड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!