Breaking News

सीएम के निर्देश पर कलेक्टर ने जिले के मूकबधिर शाला और विशेष विद्यालयों का निरीक्षण करने टीम गठित की : जांच अधिकारियों ने सभी विशेष विद्यालयों का किया निरीक्षण

  • जिला मुख्यालय के अतिरिक्त सभी एसडीएम द्वारा अपने अनुविभाग में आश्रम और छात्रावासों का किया गया निरीक्षण

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

राजनांदगांव / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जशपुर जिले के छात्रावास में घटित अप्रिय घटना पर कड़ा रूख अपनाते हुए सभी जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को जिले के सभी छात्रावासों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर जिले में संचालित मूकबधिर शाला और विशेष विद्यालयों का निरीक्षण करने हेतु टीम का गठन किया गया है। कलेक्टर ने जिले में संचालित विशेष विद्यालय का विस्तृत भौतिक निरीक्षण करने अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है।

कलेक्टर ने सभी एसडीएम को आश्रम और छात्रावास की सतत निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि आश्रम और छात्रावास में किसी तरह की लापरवाही होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जांच के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोकेश चंद्राकर को आस्था मूकबधिर शाला बसंतपुर, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय को अभिलाषा अस्थिबाधित एवं दृष्टि बाधित शाला, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मुकेश रावटे को मनोकामना मनोविकास शाला बल्देव बाग और शासकीय बौद्धिक मंद बालक एवं बालिका विशेष विद्यालय आरके नगर चौक का निरीक्षण करने की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी तारतम्य में जांच अधिकारी जिला पंचायत के सीईओ लोकेश चंद्राकर, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय और अनुविभागीय अधिकारी अधिकारी राजस्व मुकेश रावटे ने आज सभी विशेष विद्यालयों का निरीक्षण किया। सभी व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। जांच अधिकारियों ने संस्थाओं को बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रखने और शासन के निर्देशों के अनुरूप संस्थान संचालित करने के निर्देश दिए। संस्था परिसर में साफ-सफाई है। जिला मुख्यालय के अतिरिक्त सभी एसडीएम द्वारा अपने अनुविभाग में आश्रम और छात्रावासों का निरीक्षण किया गया।

Check Also

प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का पावन पर्व है गोवर्धन पूजा : मुख्यमंत्री साय

हमारी संस्कृति में गौमाता का विशेष स्थान, कृषि और ग्रामीण जीवन की समृद्धि से जुड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!